इस्लामिक साल हिजरी सन् 1434 का आगाज

ताजिए २५ को निकलेंगे

उदयपुर, गुरूवार को चांद दिखाई देने के साथ ही इस्लामिल नव वर्ष हिजरी १४३४ का आगाज हो गया। चांद के अनुसार ताजियों का जुलूस २५ नवम्बर को निकाला जाएगा।

गुरूवार को सर्द बमारो के बीच शाम को ज्यों ही चांद दिखाई दिया मुस्लिम मौहल्लों में हर्ष छा गया। सभी ने आतिशबाजी कर इस्लामिक नव वर्ष हिजरी १४३४ का इस्तकबाल किया। अंजुमन की हिलाल कमेटी के सदर शराफत खान, सेकेट्र्री फारूक हुसैन, खजांची मोहम्मद हुसैन, हाजी जंगदाद खां, जहीरूद्दीन सक्का आदि ने इस अवसर पर खुशी का इजहार करते हुए सभी को नये साल की मुबारकबाद पेश की है। मुस्लिम महासभा राजस्थान के जिलाध्यक्ष इलियास मुल्तानी ने भी सभी को नये साल की मुबारकबाद दी है।

Previous articleनशीली वस्तु खिलाकर छात्र को लूटा
Next articleलापरवाह अफसरों के कारण गई कई जानें