हिमांशु चौधरी-सोनू अहारी में हुआ टकराव

IMG_9633

उदयपुर । निवर्तमान अध्यक्ष हिमांशु चौधरी और निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष  सोनू अहारी के बीच कॉमर्स कॉलेज के अंदर जाने की बात को लेकर टकराव की स्थिति आगयी। कॉमर्स कॉलेज में जब सोनू अहारी जाने लगे तो हिमांशु चौधरी भी अड़ गए कि यदि यह अंदर जाएगा तो में भी साथ जाउगा। सोनू अहारी को पुलिस अधिकारियों ने तो एक बार स्वीकृति दे भी दी लेकिन हिमांशु चौधरी द्वारा भी साथ में अंदर जाने की जिद्द पर अड़े रहने से दोनों में से किसी को नहीं जाने दिया । सोनू अहारी के समर्थन में भाजपा नेता भी आगये इसके बावजूद भी हिमांशु अपनी बात पर अड़े रहे। इससे पूर्व भी हिमांशु चौधरी जब एमबी कॉलेज के बाहर वोटरों से एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थन वोट की अपील कर रहे थे। इसी दौरान अभाविप के वहां खडे प्रत्याशियों ने इसका विरोध किया और उन्होंने वहां से हटने के लिए कहा। इस पर हिमांशु वहीं खडे रहने पर अड गए। इस दौरान अभाविप के निर्विरोध चुने गए सोनू अहारी और हिमांशु चौधरी के बीच हल्की नोंक-झोंक हो गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते मामला थोडी देर में शांत हो गया।

IMG_9692

Previous articleधूम धड़ाका, हुड़दंग के बीच चुनी ’छात्र सरकार’ ( PHOTO )
Next articleबी.एन. छात्रों का हुडदंग, गाड़ियों के कांच फोड़े