शराब के नशे में पति ने की पत्नी की पत्थर से हत्या की

images (3)उदयपुर, । शराब के नशे में कहासूनी होने पर पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात में नाई थानान्र्तगत कोडियात प*ला निचला गांव निवासी लोगर पुत्र हिरा गमेती ने पत्थर से हमला की पत्नी कनकी की हत्या कर दी। लोगर रात में शराब के नशे में घर आया था। जहां पत्नी कनकी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर पत्थर पत्थर कनकी के सिर में मार कर प*रार हो गया। जिससे उसकी मोके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में घटनास्थल पहुच कर मृतका को एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा लोयरा से पीहर पक्ष को बुलवा कर उनकी मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम करा शव पुत्र नारायण को सुपुर्द किया। लोगर खेती करता था तथा शराब पीने का आदी होने के साथ साथ उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाप* प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

Previous articleराजस्थान की 14 विभूतियों का फाउण्डेशन करेगा सम्मान
Next articleरिश्वत लेते महिला अधिकारी सहित दो रंगे हाथ गिरफ्तार