आलोचना वहीं करते है, जो कोई कार्य नहीं करते

Photo1

उदयपुर, ‘‘आलोचना वहीं करते है, जो कोई कार्य नहीं करते।’’ उक्त विचार राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने भाजपा महिला मोर्चा, शहर जिला उदयपुर की पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि ‘‘महिलाओं को संगठन के विचारों से जोड़ना आवश्यक है जिससे वह पार्टी के ध्येय को समझकर राष्ट्र एवम् समाज के उत्थान में आगे बढ़ सके। महिलाओं को आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करने के साथ कटारिया जी ने कहा कि व्यक्ति विशेष से नहीं जुड़कर पार्टी की विचारधारा से जुड़े। अधिकतम को नहीं देखकर गुणवत्ता का मापदण्ड रखे। साथ ही उन्होंने वर्ग जाति से ऊपर उठकर नव समाज व नव राष्ट्र निर्माण की बात की।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में प्रदेश द्वारा नव नियुक्त प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सदस्याओं को प्रदान की गई। बैठक में सम्भाग प्रभारी संगीता जी चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष वन्दना जी मीणा, सुषमा जी कुमावत, सुमन जी कोठारी का माल्यार्पण एवं उपरने द्वारा स्वागत किया गया।
मोर्चा महामंत्री किरण तातेड़ ने बताया कि मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अलका जी मून्दड़ा के स्वागत उद्बोधन के पश्चात् उनके द्वारा वृत प्रस्तुत किया गया।

Previous articleप्रो आईवी त्रिवेदी पुन: बने सुविवि के कुलपति
Next articleमहिला मोर्चा का विधुत बढोतरी पर विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here