प्रो आईवी त्रिवेदी पुन: बने सुविवि के कुलपति

vc2.ht2_उदयपुर। प्रो इन्‍द्र वर्द्धन त्रिवेदी को अगले तीन साल के लिए पुन: मोहन लाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय का कुलपति नियुक्‍त किया गया है। इस आशय का आदेश राज्‍यपाल सचिवालय से बुधवार को जारी हुआ।
राज्‍यपाल मार्गेट आल्‍वा ने कुलपति चयन समिति की सिफारिश तथा राज्‍य सरकार की सलाह से प्रो त्रिवेदी को नियुक्‍त किया है। प्रो त्रिवेदी पिछले तीन साल से सुविवि के कुलपति है तथा इस कार्यकाल का बुधवार को अन्तिम दिन था। अब नए कार्यकाल के तहत वे जून 2016 तक कुलपति रहेंगे।

Previous articleसीएम ने मांगी भूखंड आवंटन में फसावट की रिपोर्ट
Next articleआलोचना वहीं करते है, जो कोई कार्य नहीं करते