60वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स में द स्टडी ने लहराया परचम

Photo-1

 

उदयपुर। 60वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स कंपीटिशन में उदयपुर के द स्टडी स्कूल ने परचम लहराया। 5 से 10 अक्टूबर तक गुरू गोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में यहां गांधी ग्राउण्ड में आयोजित प्रतियोगिता में द स्टडी स्कूल के विद्यार्थियों ने 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कांस्य पदक अर्जित किए।
विजेताओं में शबनम सुल्ताना, लविश जैन, विशाल पालीवाल, आरोन हेरी, साक्षी सारंगदेवोत, प्रितोष वर्मा, निशा मीणा, अनुश्रिया जैन, दिव्या जैन, महिमा शर्मा, पियूष कालरा, एवं अर्चित शर्मा शामिल थे।
खुडाला एजूकेशन सोसायटी के कार्यकारी निदेशक देवेन्द्र सिंह, स्कूल के प्राचार्य एस.के. शर्मा एवं कोच दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Previous articleउदयपुर में अवैध वसूली करते हुए तीन फर्जी पत्रकार और दो सहयोगी गिरफ्तार
Next articleबोहरा समाज का नया साल हिज़री सन् 1437 शुरू