भारत में व्हाट्सऐप पर जल्द लग सकता है बैन

l_Untitled-1460632127पिछले साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने व्हाट्ऐप, स्नैपचैट, आई-मेसेज पर बैन लगाने की इच्छा जाहिर की थी। अब जबकि व्हाट्ऐप ने एंड टु एंड इंक्रिप्सन फीचर पेश कर दिया है तो सरकार और व्हाट्ऐप के बीच तनातनी बढ़ सकती है। एंड टु एंड इंक्रिप्सन के आने से व्हाट्ऐप किसी भी देश की सरकार की पहुंच से दूर हो गया है। इससे कई देश इसे बैन करने का मन बना रहे हैं। इन देशों में भारत भी शामिल है।

भारत में इस पर प्रतिबंध लगने की खबर आ रही है। भारत में WhatsApp पर प्रतिबंध इसलिए हो सकता है क्योंकि Whatsapp ने अपने फीचर में एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन जोड़ा है। यह फीचर भारतीय टेलीकॉम नियमों के खिलाफ बताया गया है।

Whatsapp में यूजर्स सिर्फ 40-बीट इनक्रिप्शन का ही इस्तेमाल कर सकते है पर इसे 256-बीट इनक्रिप्शन का यूज किया जा रहा है।

जो लोग भारत में इसका इस्तेमाल कर रहे है उसे गैरकानूनी तरीका माना जा रहा है। जो यूजर्स Whatsapp के इन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करना चाहते है उन्हें पहले सरकार से अनुमति लेना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

Previous articleमेरे ख्वाजा के दीवानों का उमडा सैलाब – उर्स की रोनक रही शबाब पर
Next articleसाली से एक तरफा इश्क के चलते साडू की करदी ह्त्या