राष्ट्र गान का ऐसाअपमान कही नहीं देखा !

महापोर रजनी डांगी हंगामे और विरोध को नज़र अंदाज़ कर ऐसे माहोल में राष्ट्र गान करते हुए ।
महापोर रजनी डांगी हंगामे और विरोध को नज़र अंदाज़ कर ऐसे माहोल में राष्ट्र गान करते हुए ।

 

उदयपुर मोका था नगर निगम में बोर्ड की बैठक का चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष पुरे सदन ने राष्ट्र गान का जो अपमान किया की मनो राष्ट्र का सम्मान मन जाने वाला हमारा गीत जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के बिच अपमानित हो कर रह गया और ये जनता के चुने हुए प्रतिनिधि उसकी खिल्ली उड़ाते हुए चल दिए। नगर निगम में बोर्ड की बैठक के दौरान समितियों की घोषणा के बाद आधे से ज्यादा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया इसी बिच पार्षद पारस सिंघवी ने समिति प्रस्ताव पास करने का एलान किया और इसी हंगामे के बिच मेयर रजनी डांगी ने राष्ट्रगान शुरू कर दिया पुरे सदन में हो हल्ला हो रहा था सब लोग जम कर हंगामा कर रहे थे, और मेयर अपनी जिद्द पर अड़ी हुई राष्ट्रगान कर रही थी, सदन में मोजूद ५३ पार्षदों में से एक ने भी राष्ट्रगान के सम्मान में चुप रहना या सावधान खड़ा होना मुनासिब नहीं समझा। जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भरे सदन में राष्ट्रगान को एक मजाक बना कर रख दिया

Previous articleवंचित बच्चों का होना चाहिए सम्पूर्ण विकास-पवन कौषिक
Next articleसुखाडिया के कर्म चारियों का धरना प्रदर्शन

1 COMMENT

Comments are closed.