अंतरराष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव में सुविवि की टीम ने लहराया परचम

DSC_0115उदयपुरए21 फरवरी। राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय की ओर से कल सम्‍पन्‍न हुए अंतरराष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव घूमर में मोहनलाल सुखाडिया के दल ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। मिस्‍टर घूमर का प्रतिष्ठित खिताब भी सुविवि के छात्र राघव चतुर्वेदी को ही प्राप्‍त हुआ। सुविवि छात्रसंघ अध्‍यक्ष पंकज बोराणा के नेतृत्‍व में गई विश्‍वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रबन्‍धन के छात्र राघव चतुर्वेदी समस्‍त राउंड में सफलता अर्जित करते हुए मिस्‍टर घूमर बने। इसके साथ ही वेस्‍टर्न वोकल सोलो में कृतिका सिंघवीए पोस्‍टर मेंकिग में जय सेन तथा मूकाभिनय में छह सदस्‍यीय छात्र दल ने प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया। कविता पाठ में शरद शिवालीए क्‍लासिकल तथा वेस्‍टर्न इंस्‍ट्रमेन्‍ट दोनों सोलो में अविनाश नन्‍दावतए फेन्‍सी ड्रेस में नेहाए वाद विवाद में राघव चतुर्वेदी तथा क्‍लासिकल वोकल सोलो में वैभव पालीवाल ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया।

पूरे विजेता दल का गुरुवार को कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदीए छात्र कल्‍याण अधिष्‍ठाता प्रो डीएस चुंडावत तथा रजिस्‍ट्रार डा एलएन मन्‍त्री ने स्‍वागत किया तथा पुरस्‍कृत किया।

DSC_0119

Previous articleहड़ताल के दुसरे दिन भी चक्का जाम रहा और फेक्टरियों में ताले पड़े रहे
Next articleसुविवि में इंटर यूनिवर्सिटी वेट और पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्ट का आगाज