इकबाल सक्का का नाम फिर लिम्का बुक में दर्ज

Ikbal Sakka_6-5-2013उदयपुर, अन्तर्राष्ट्रीय शिल्पकार इकबाल सक्का ने एक और सफलता का आसमान छूते अपनी सूक्ष्मतम कलाकृति से उदयपुर का नाम गौरवन्वित करते हुए एक बार फिर लिम्का बुक ऑफ रिकाड्र्स में दर्ज कराया।
इकबाल सक्का द्वारा विश्व में सबसे छोटी बनाई गई सोने-चांदी की पुस्तकों को लिम्का बुक ऑफ रिकॉडर््स,2013 के विशेष संस्करण स्पेशल सिनेमा एडिशन में सोने-चांदी की पुस्तकों को विशेष स्थान देने के लिए लिम्का बुक के सम्पादकीय विभाग की आरती मुथन्नासिंह ने इकबाल सक्का से सोने-चांदी की पुस्तकों के रिकॉर्ड्स से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स,2013 के स्पेशल सिनेमा एडिशन में इस नये विश्व रिकॉड्र्स को दर्ज किया।
सक्का की सोने-चॉदी से तैयार इन दोनों पुस्तकों की ऊॅंचाई 6 मिलीमीटर, चौ$डाई 4 मिलीमीटर, मोटाई 3 मिलीमीटर तथा 64 पृष्ठ लिए हैं। इन पुस्तकों का वजन 500 मिलीग्राम है। विश्व एकता, विश्व शांति का पैगाम देती सोने-चॉंदी की इन पुस्तकों के हर पृष्ठ पर बारीकी से अरबी भाषा में अल्लाह, संस्कृत में ओम लिखा तथा ईसाइयों का पवित्र सलीब और सिक्खों का खण्डा भी बना है। जहां एक पुस्तक के सभी पृष्ठ सोने के हंै, वहीं दूसरी के शुरू के चार पृष्ठ सोने के, बाकी सभी चॉंदी के है, जो लेन्स की सहायता से देखे व प$ढे जा सकते हैं।

Previous articleसर्वश्रेष्ठ विद्यालय गरीबनगर के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण का तोहफा
Next articleTouching Millions of Hearts, Vedanta Khushi