इस्लामी नया साल शुरू

Happy-Islamic-New-Year-1436-H
उदयपुर । इस्लामी हिजरी संवत 1436 के साथ ही इस्लामी नये साल के पहले माह मोहर्रम की शनिवार बाद नमाज मगरीब चांद दिखने के साथ ही शुरूआत हुई।
मोहर्रम माह का चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को हिजरी संवत की मुबारकबाद दी। हजरते इमामे हसन-हुसैन एवं उनके 72 जानिसारों की शहादत के तौर पर मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व के शुरू होने के साथ अब दस दिनों तक विभिन्न मुस्लिम मौहल्लों में पानी की सबीलें लगाई जाएगी। जहां शर्बत एवं हलीम आदि बना तबर्रूक के तौर पर लोगों को बांटा जाएगा।
आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिजरी संवत की शुरूआत के साथ घरों में इमामे-हुसैन की फातेहा लगवाई। इस माह की सातवीं तारीख को छडी का जुलूस निकाला जाएगा जो चेटक सर्कल स्थित पलटन की मस्जिद पर सम्पन्न होगा। वहीं नवीं तारीख की रात को भडभुजा घाटी में शहादत की रात मनाई जाएगी एवं दसवीं तारीख को मोहर्रम पर्व मनाया जाएगा।

Previous articleफिदायिनी हमले की धमकी भरे खत के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बड़ी
Next articleतानों से परेशान मां ने ली तीसरी बेटी की जान