पायलट ने बीवी को दी धमकी- ‘मुझे छोड़ा तो प्लेन क्रैश कर दूंगा’

Airline-Cockpit ।इटली के एक पायलट ने बीवी के छोड़े जाने पर प्लेन क्रैश करने की धमकी दे डाली। मामला जनवरी महीने का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्लेन रोम से जापान जा रहा था, उस समय पुलिस की मदद से पायलट को विमान उड़ाने से पहले ही उतार दिया गया। कहा जा रहा है कि पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट की बीवी ने जब उसे छोड़ने की बात कही तो पहले पायलट ने सुसाइड करने की धमकी दी। फिर भी बीवी के बात नहीं मानने पर पायलट ने कहा- अगर तुम छोड़कर गई तो मैं जो प्लेन उड़ाने जा रहा हूं, उसे क्रैश कर दूंगा। प्लेन में उस समय 200 लोग सवार थे। 
पायलट की धमकी वाली बात की जानकारी महिला ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है और उसका दिमागी इलाज चल रहा है।  
Previous articleआखिरकार उदयपुर शहर जिला कांग्रेस को मिल गया ठिया
Next article‘सखी’ राजस्थान की ग्रामीण उद्यमी महिलाओं का एक प्रतीक