एक सेक्स वर्कर,दो ग्राहक,खूनी जंग में एक की गई जान

prostirution
udaipur। अपनी हवस की प्यास बुझाने वेश्यालय गए दो दोस्त वहां जाकर एक-दूसरे की जान के प्यासे हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किए और पत्थर बरसाए। इसमें एक दोस्त को जान गंवानी पड़ी। इसके बाद आत्मग्लानि से आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंच अपना आरोप कबूल लिया। घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया।

पीठ में घोंपा चाकू
सांगानेर एसीपी वाघ सिंह ने बताया कि मूलत: सवाईमाधोपुर निवासी रमेश छीपा (42) गत्ता फैक्ट्री में मजदूरी करता है। रविवार रात वह कचोड़ी का ठेला लगाने वाले अपने दोस्त कैलाश छीपा के साथ वेश्यावृत्ति के लिए पंाच हजार रूपए लेकर शिकारपुरा रोड पहुंचा। यहां दोनों में झगड़ा होने पर रमेश ने कैलाश की पीठ में चाकू घोंप दिया। कैलाश ने रमेश से चाकू छीनकर उसके ही पेट में घोंप दिया और दोनों में पत्थरबाजी भी हुई।

थाने पहुंचा और कबूला गुनाह
घायल अवस्था में कैलाश सांगानेर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकारपुरा रोड पहुंच कर रमेश छीपा को एसएमएस भिजवाया जहां उसे मृत घोçष्ात कर दिया। पुलिस ने आरोपी कैलाश को हिरासत में लेते हुए एसएमएस में भर्ती कराया है। एसीपी सिंह के अनुसार उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

Previous articleकैसे दिखें चश्में में सुन्दर? – nicc beauty tips
Next articleतय हो जायेगा कोन होगा उदयपुर संभाग में कांग्रेस का दावेदार !