दीवार में छेद कर दूकान से रूपये और कपडे चुरा लेगये

उदयपुर, शहर के बोहरा गणेश क्षेत्र में स्थित दुकान की दीवार में छेद कर चोर नकदी व रेडीमेड कपडे चुरा ले गये।

सूत्रों के अनुसार कैलाश कॉलोनी निवासी कपिल पुत्र लक्ष्मण सिंधी शुक्रवार रात में दुकान बंद कर घर गया। शनिवार को सवेरे आकर दुकान खोली तो दीवार में छेद था तथा गल्ले से १८ हजार रूपये नकद एवं करीब ४५ हजार रूपये के पेंट, टीशर्ट, शर्ट गायब थे। इस संबंध में प्रतापनगर थाना पुलिस से पूछताछ करने पर ऐसी किसी घटना व प्रकरण दर्ज होने से इनकार किया।

theft-1_thumb

Previous articleफायरिंग करने के 4 आरोपी गिरफ्तार
Next articleदेश की बेटी के शोक में उदयपुर की हर आँखों में आंसू