मेवाड़ की जीवंत विरासत पर किया शोध

Photo1-Dr-Mrsउदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर द्वारा जीवंत विरासत संरक्षण एवं संवद्र्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के तहत फाउंडेशन शहर की व्याख्याता डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन को अमेरिका के बोस्टन शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विरासत कार्यशाला में उन्हें मेवाड़ की जीवंत विरासत विषय पर व्याख्यान देने भेजा गया है। 21 से 27 जुलाई तक अमेरिका के विभिन्न शहरों में आयोजित इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन अमेरिका रवाना हो गई है। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के व्यापार प्रशासन विभाग की असोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन हॉवर्ड बिजनेस स्कूल द्वारा बोस्टन में आयोजित इस कार्यशाला में मेवाड़ की जीवंत विरासत के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए शोध, जिनमें पत्र, स्मारक, इतिहास, फोटोग्राफी, विज्ञान एवं कला आदि अनेक चीजों का उल्लेख है, पर व्याख्यान देगी। डॉ. नरेंद्रन अपने शोध को भावी पीढ़ी के जानकारी के लिए संरक्षित रखने के लिए फाउंडेशन को भेंट करेगी।

Previous articleप्रेम प्रसंग को लेकर बिग बाजार में मारपीट
Next articleCan You Send Me Back To The School?….