फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को एमएफआई अवार्ड

DB2
उदयपुर । दैनिक भास्कर उदयपुर संस्करण के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को राष्ट्रीय एमएफआई अवार्ड से नवाजा गया है। 23 दिसंबर को मुबंई के नेशनल स्पोट्स क्लब ऑफ इंडिया के एंपरर हॉल में हुए समारोह में केन्_द्रीय मंत्री वयालार रवि व सुप्रसिद्घ फोटो जर्नलिस्ट पद्मश्री रघु राय ने ये सम्मान प्रदान किया। 2012 में उदयपुर के बेडवास के पास एक कुए में पडे भ्रूण के मार्मिक फोटो पर पुरस्कार स्वरुप ट्राफी और 3 हजार नकद प्रदान किए। इस फोटो को जनरल न्यूज कैटेगरी में द्वितीय स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में देश के 338 फोटो जर्नलिस्ट ने भाग लिया, जिनमे 8 हजार एंट्रिया आई।

DB1

Previous articleपरचम कुशाई की रस्म के साथ मस्तान बाबा का उर्स शुरू
Next articleभाजपा व्यापार प्रकोष्ठ करेगा प्रदेष भर में सम्मेलन