बैंक मेनेजर के खिलाफ करोडो की धोखाधडी का मामला

images (1)उदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना पुलिस ने बैंक मेनेजर के अलावा महिला व उसके पुत्रों सहित अन्य के खिलाफ धोखाधडी पूर्वक करोडों रूपये बैक से निकालने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचवटी निवासी राजीव कच्छावा पुत्र विनय वर्मा ने परिवाद जरिये चांदपोल जयपुर निवासी अमिता त्रिवेदी पत्नी आनन्दीलाल, ललित पुत्र आनन्दीलाल, कमलेश पुत्र आनन्दीलाल, तथा मधुवन उदयपुर स्थित एस बी आई बैंक के मैनेजर एन के जोशी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि मेरी भूआ आशा शर्मा अमेरिका में रहते हुए चिकित्सक का काम किया तथा वर्ष २००० में कैलाश नामक व्यक्ति के साथ वह भारत लौट आई। भूआ एवं कैलाश शर्मा का बैंक में ज्वाईंट खाता था। गत जुलाई १३ में भूआ एवं अगस्त १३ में कैलाश की मृत्यु हो गई। भूआ ने अपनी संपत्ति की वारिस मुझे बना कर वसियत लिखी थी। इस संबंध में न्यायालय में वाद पेश करने के बाद आरोपियों ने बैंक मेनेजर की मिली भगत से ३२ करोड रूपये निकलवा लिये। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।

Previous articleकोहरे और हवाओं से नहीं मिली राहत
Next articleहजारों की जेब पर गुपचुप डाका