हर पत्रकार होता है शोधार्थी- डा पांडे

उदयपुर,2 अक्‍टूबर। मोहनलाल सुखडिया विश्‍वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की ओर से चर्चा चौपाल कार्यक्रम के तहत गुजरात विद्यापीठ में पत्रकारिता विभाग के अध्‍यक्ष डा विनोद पांडे का व्‍याख्‍यान आयोजित किया गया।
डा पांडे ने कहा कि हर पत्रकार एक शोधार्थी होता है। उसकी प्रत्‍येक खबर तथ्‍यों और शोध से पूर्ण होती हे तभी वह पाठकों तक विश्‍वसनीय सामग्री उपलब्‍ध करवा पाता है। शोध को समझना और उसके अनुरुप समाचारों को लिखना एक मुश्किल कार्य जरुर है लेकिन इसी से पत्रकार की पहचान बनती है। उन्‍होंने कहा कि अब अखबारों में पत्रकारों को लिखने के साथ ही टाइप करने और पेज बनाने का ज्ञान भी जरुरी है क्‍योंकि ये पद समाप्‍त कर दिए गए है इसलिए खबरनवीसों पर दोहरा दबाव है। उन्‍होंने न्‍यू मीडिया को नई ताकत बताते हुए इसके खतरों से भी आगाह किया। इस अवसर पर उन्‍होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए तथा उनको अच्‍छा पत्रकार बनने के टिप्‍स भी दिए। शुरु में पत्रकारिता विभाग के प्रभारी तथा असिस्‍टेंट प्रोफेसर डा कुंजन आचार्य ने डा विनोद पांडे का स्‍वागत किया।

Previous articleदुष्कर्म और हत्या के आरोपी को सजा-ए-मौत
Next articleराज्य में लागू हुआ खाद्य सुरक्षा, अब कोई भी व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा