एमएमपीएस का प्रताप सदन फुटबॉल में विजयी

23Photo1

उदयपुर, यहां सिटी पैलेस स्थित विद्यादान ट्रस्ट के अधीन संचालित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक फुटबॉल टूर्नामेंट कोठारपोल स्थित स्टेडियम में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का फाईनल मैच प्रताप एवं रमन टीम के बीच खेला गया। जिसमें प्रताप सदन की टीम विजेता रही। इस अवसर पर विद्यादान ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि थे। विजेता टीम के सदस्यों को मुख्य अतिथि ने स्वर्ण पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया। उपविजेता टीम के सदस्यों को रजत पदक प्रदान किए गए।

Previous articleरसूखदारों को UIT ने गुपचुप तरीके से करोड़ों के भूखंडों का आवंटन किया
Next articleहिन्दुस्तान जिंक ने किया खनिज धातु का रिकॉर्ड उत्पादन