उदयपुर – नीमच लोकल ट्रेन टकराने की सूचना से अधिकारियों के फूल गए हाथ-पैर

Demo pic

उदयपुर. मावली जंक्शन एवं भीमल स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे रेलवे अधिकारियों की मुश्तैदी जांचने के लिए मॉकड्रिल की गई। नीमच से उदयपुर जाने वाले लोकल गाड़ी सुबह 07:200 बजे मावली से रवाना हुई, जो मावली एवं भीमल स्टेशन के बीच अचानक रुक गई। रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई कि भीमल के बीच ट्रेन किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गई है। इसको लेकर साढ़े 7 बजे ट्रेन को बीच में ही रोका गया है।

मौके से 108 को भी सूचना दी गई। जैसे ही कर्मचारी एवं 108 मौके पर पहुंची, तब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मॉकड्रिल की सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। मॉकड्रिल के कारण नीमच-उदयपुर ट्रेन डेढ़ घंटा लेट हुई, जो उदयपुर करीब 09:20 बजे पहुंची। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

Previous articleउदयपुर जिले में लगा तीन दिन का “साइबर कर्फ्यू” हटा
Next articleIPL मैच के दौरान टीम पर सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार