प्रेम त्रिकोण ने लेली जान “प्यार की कीमत जान दे कर चुकाई”

9363_30

बांसवाड़ा/उदयपुर. लव ट्राएंगल के झगडे में सहेलियों द्वारा केरोसीन डालकर जलाई गई 11वीं की छात्रा कला की गुरुवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम परिजन छात्रा का शव लेकर बांसवाड़ा पहुंचे।

कला व रेशमा के भाई रूपचंद के बीच प्रेम संबंध था। अनिता भी रूपचंद से प्रेम करती थी। इसी को लेकर कला के साथ रेशमा व अनिता का झगड़ा होता था।

और इसी के चलते मंगलवार की रात वह घर से कुछ दूर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, जहां से उसे उसकी सहेलियां रेशमा व अनिता उसे बुलाकर अपने साथ रेशमा के घर ले गई।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार वहां रेशमा व अनिता ने कला पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। जब वह चिल्लाई तो रेशमा के भाई आ गए और कला को झुलसी अवस्था में देर रात उसके घर के बाहर बाड़ के पास छोड़ गए। कला की पुकार सुनकर परिजन बाहर आए और उसे एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दिन में उसे अहमदाबाद रेफर किया गया

यहां पोस्टमार्टम के बाद रात को छात्रा के गांव भूंगड़ा के निकट कानाडोकी का पाड़ा में उसका अंतिम संस्कार हो गया। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर छात्रा की दोनों सहेलियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात रहा

Previous articleजैन साधु पर हुए हमले के विरोध में बंद रही दुकानें
Next articleउदयपुर की पहली अन्तर्राश्ट्रीय ट्रांसपोर्टेषन सेमीनार का आगाज