नगर निगम ने विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों, प्रतिभाओं को सम्मानित किया

नगरनिगम, शहीद स्मारक पर शनिवार को निगम की सांस्कृतिक एवं खेलकूद समिति ने विजय दिवस मनाया। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने कहा कि सैनिक हर विपरीत परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे रहते हैं। समिति अध्यक्ष जगदीशचंद्र मेनारिया ने बताया कि इस मौके पर 10 भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इनमें सबसे वरिष्ठ सैनिक एनके सिंह थे। निगम के दीपावली मेले में प्रस्तुति देने वाली 75 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, उपायुक्त भोजकुमार आदि मौजूद थे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदयपुर महानगर ने मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर शौर्य दिवस धूम-धाम से मनाया। भारतमाता का चित्र बनाकर दीप जलाए। महानगर मंत्री सोहन डांगी ने बताया कि देश में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी की मांग की गई। चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा की बनाई गई 16 पेज की सूक्ष्म पुस्तक का विमोचन किया गया। विभाग संगठन मंत्री पूरनसिंह, जयेश जोशी आदि मौजूद थे।

Previous article‘UNCHI UDAAN’ GIVE WINGS TO 56 SELECT RURAL & TRIBAL STUDENTS
Next articleआज महात्मा गांधी होते तो कांग्रेस की दशा देख माथा पीट लेते, कांग्रेस के नेताओं ने अपने कर्मों से ही अपनी पार्टी को खत्म कर डाला- कटारिया