पुलिस खुद बनी ग्राहक, फिर लपेटा जिस्मफरोशी करने वाले हैवानों को

accused-arrested1राजसमंद. जिला विशेष शाखा ने मंगलवार को पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो जगहों पर छापे मारे जहां से 4 महिलाओं सहित 2 दलालों को गिरफ्तार किया गया। दो महिलाएं मुंबई की कॉल गर्ल हैं जबकि अन्य दो कांकरोली से ही हैं।जानकारी के अनुसार, जिला विशेष शाखा ने डीएसपी माधुरी वर्मा के नेतृत्व में राजसमंद के कांकरोली बस स्टेंड स्थित एक होटल  व झील किनारे स्थित लाल बंगले के पास एक मकान पर कार्रवाई की। इसके लिए पुलिस ने दोनों जगहों पर जवान को बोगस ग्राहक बनाकर  भेजा। इसके बाद जिस्मफरोशों को  धर दबोचा। कार्रवाई में दलाल छापली निवासी तुलसा सिंह पुत्र अर्जुनसिंह रावत, पालरा भीम निवासी हिम्मतसिंह पुत्र मोतीसिंह रावत, मयूर होटल के मैनेजर अरड़किया रेलमगरा निवासी शंकरलाल पुत्र किशनलाल कुमावत को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मुंबई की दो कॉल गल्र्स  और कांकरोली की दो महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया।

5 दिन में कमाने वाली थीं एक लाख रुपए

पुलिस की जांच में सामने आया कि मुंबई की दो कॉल गल्र्स राजसमंद में 5 दिनों के लिए वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया गया था। ये 5 दिन में  5 ग्राहकों से एक लाख रुपए कमाने वाली थीं। वहीं, अन्य दो महिलाएं कांकरोली की ही हैं, इसमें से एक महिला इसी तरह के मामले में पहले भी पकड़ी जा चुकी है।

Previous articleराजस्थान के ग्रहमंत्री ने मनमोहन को 8 बार दी गाली, कहा-US में सा** को कोई भी ऐरा-गेरा नत्थू खेरा रिसीव करता था
Next articleगुलाबचंद कटारिया की फेसबुक पर हुई फजीहत