नाईस कम्प्युटर्स शोरूम का शुभारम्भ

उदयपुर, । यहां सेक्टर ५ वंसत विहार स्थित कम्प्यूटर सेल्स एण्ड सर्विस का राजस्थान के पहले सबसे बड़े नव निर्मित शोरूम नाईस कम्प्यूटर्स का शुभारंभ गुरूवार दो फरवरी प्रात: ९:३० बजे होगा, जिसका उद्घाटन अंडर १९ के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी अशोक मेनारिया करेंगे। शोरूम के प्रथम मंजिल पर एच.पी. वल्र्ड में एच.पी. के कम्प्यूटर, लेपटॉप, प्रिंटर व एसेसरजि और ग्राउण्ड फ्लोर पर मल्टी ब्रांड डेस्क टॉप कम्प्यूटर, लेपटॉप-डेल, एसर, एलजी, लिनोवा, असम्बल्ड कम्प्युटर व माइक्रोसॉफ्ट इंटेल के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर लेकसिटी के ग्राहकों के लिए मुनासिब कीमतों पर उपलब्ध रहेंगे।

प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नाईस कम्प्यूटर्स के प्रोपराईटर नरेश मेनारिया ने बताया कि चार हजार स्क्वायर फीट में नव-निर्मित इस शोरूम में कम्प्यूटर, लेपटॉप की खरीददारी करने वाले लेकसिटी वासियों को एक छत के नीचे ब्रांडेड कम्पनियों के कम्प्युटर, लेपटॉप, प्रिंटर, असम्बल्ड कम्प्यूटर व एसेसरिज उपलब्ध रहेंगी। साथ ही शोरूम स्थल पर ही सर्विस सेन्टर होने से ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Previous articleबेबस माँ बेसुध बेटा
Next articleबबिता का शतक