अनाथों को मिलेगी निशुल्क उच्च शिक्षा

udaipurrpjhedtउदयपुर। उच्च शिक्षा का हब बनते जा रहे उदयपुर में प्लेटिनम ग्रुप विश्वविद्यालय खोलने जा रहा है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी कर दिया है। यग उदयपुर में नौवा विश्वविद्यालय होगा। डबोक-मावली रोड पर अगले माग से इसके कैंपस का निर्माण शुरू हो जाएगा।

विश्वविद्यालय में पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आईटी व सभी ट्रेडिशनल कोर्स संचालित होंगे। इस ग्रुप के नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्ौन व उदयपुर आदि में करीब 10 कॉलेज संचालित हैं।

अनाथों को देगा निशुल्क उच्च शिक्षा: प्लेटिनम ग्रुप के विश्वाविद्यालय ने स्थापना के साथ ही सामाजिक पहल की शुरूआत की है। प्लेटिनम ग्रुप के के फाउंडर प्रवीण रातलिया ने बताया कि विश्वविद्यालय अनाथ बच्चों को निशुल्क उच्चा शिक्षा उपलब्ध करवाएगा। यह प्रावधान हो तो सामान्य पाठ्यक्रमों से लेकर इंजीनियरिंग तक सभी पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध होगी।

Previous article10 हजार रिश्वत लेते विद्युतकर्मी गिरफ्तार
Next articleसारे आलम में ये देखो कैसा नूर छाया है …