शिक्षक और छात्र साथ बैठ कर शराब पीते है – शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री के विवादास्पद टिप्पणी पर फिर भड़के शिक्षक
bjp_attack_congress_on_refiउदयपुर | शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ द्वारा शिक्षकों को लेकर फिर एक बार की गयी विवादास्पद टिप्पअणी से शिक्षक समुदाय में आक्रोश व्याप्त होगया है |
पेसेफिक यूनिवर्सिटी में शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ कल कुलपति सम्मलेन में भाग लेने के लिए आये थे | जहाँ पर उन्होंने गुरु और शिष्य को लेकर विवादास्पद टिप्पणी कर डाली | कालीचरण सराफ का कहना है की कई शिक्षक और विद्यार्थी साथ में बैठ कर शराब पीते है और पार्टियों में एक साथ बैठ कर नशीली दवाओं का सेवन करते है |
मंत्री द्वारा शिक्षक और छात्रों के बीच की गयी इस टिप्पणी पर शिक्षकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आक्रोश जताया | शिक्षक नेताओं का कहना है की यदि शिक्षा मंत्री को इतना सब कुछ पता है, तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते | शिक्षक नेताओं का यह भी कहना है की राजस्थान सरकार में बैठे ये मंत्री शिक्षा को पूरी तरह निजी हाथों में बेचने पर उतारू है इसीलिए समय समय पर इस तरह से शिक्षकों को बदनाम करने की साजिश रची जारही है | शिक्षकों ने आक्रोश जताते हुए कहा की शिक्षा मंत्री एक तरह से फेल है और अपनी कमियां छुपाने के लिए शिक्षकों पर आरोप पर आरोप मेड जारहे है | जिनकी सच्ची से कोई लेना देना नहीं है | गौरतलब है की इससे पहले भी शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया शिक्षकों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करचुके है जिसका राज्य भर में शिक्षकों ने विरोध जताया था | कई शिक्षकों ने तो सरकार को चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने कि चेतावनी भी देदी

इनका कहना …………..

इस तरह की टिप्पणी करना मानसिक दिवालिये पन का सबुत है, इन मंत्रियों को मानसिक चिकित्सक परिक्षण की आवश्यकता है | मुख्यमंत्री को चाहिए कि इनके खिलाफ प्रसंज्ञान ले वरना इसका खामियाजा निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में भुगतना पडेगा | बाबूलाल जैन , प्रदेशाध्यक्ष , राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील

ऐसे मंत्रियों ने शिक्षा और शिक्षक को बदनाम करने का ठेका लेरखा है | इस तरह से बदनाम कर यह शिक्षा का भी पूरी तरह से निजीकरण करना चाहते है | इनके इस निजीकरण अभियान के अंतर्गत ही शिक्षकों को बदनाम करने कि साजिश रची जारही है | अगर इन्हे कई कोई ऐसा शिक्षक दिखता है तो कार्रवाई क्यों नहीं करते | शेर सिंह चौहान , जिलाध्यक्ष पंचायती राज शिक्षक संघ |

आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में भी झाँक कर देखलेना चाहिए | शिक्षकों को बदनाम करने कि साजिश है | आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा अगर उन्हें कही कोई गलत दीखता है तो कार्रवाई क्यों नहीं करते | शिक्षक आज भी ईमानदारी से शिक्षण का कार्य कर रहे है | इस तरह के बयान बाजी देकर जो शिक्षक ईमानदारी से काम कर रहे है उनका भी मनोबल गिराया जारहा है | चन्द्र प्रकाश मेहता, जिला महामंत्री , राजस्थान शिक्षक संघ , राष्ट्रीय

इस तरह की घटनाएँ अगर शिक्षा मंत्री कि जानकारी में है तो यह उनके लिए खुद के लिए शर्म कि बात है, कि उन्हें मालूम होते हुए भी ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की फिर तो यह शिक्षा मंत्री कहलाने के लायक ही नहीं क्यों के इनके कार्यकाल में इस तरह की घटनाएँ हो रही है और मंत्री कुछ नहीं कर पारहे | मनघडंत आरोप लगाना इनका पेशा बन गया है जिससे यह सुर्ख़ियों में रहना चाहते है एक तरह से यह फेल शिक्षा मंत्री है | भौम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ, राष्ट्रीय |

भाजपा नेता की दबंगई बीच रोड में खड़ा कर दिया अतिक्रमण

IMG-20140929-WA0012

उदयपुर २९ सितम्बर ( का.स.) । निकाय चुनाव क्या आ रहे हैं, भाजपा बोर्ड जाते-जाते ऐसे ऐसे काम कर रहा है, मानों अगली बार आना ही नहीं हो। शहर के संकरे इलाके छोटी ब्रह्मपुरी स्थित भाजपा नेता ने अपने फायदे के लिए आसपास के लोगों को मुसीबत में दाल दिया और अपने घर के आगे की जमीन पर अतिक्रमण कर नगर निगम से मुहर और लगवा दी |
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता लोकेश द्विवेदी ने अपने घर के बाहर सडक़ पर करीब 20 फीट तक अतिक्रमण कर वहां पौधे रोप दिए। इसके बाद नगर निगम ने उस पर मुहर लगाते हुए उन पर ट्री गार्ड और लगाकर उनके अतिक्रमण को पुख्ता कर दिया।
क्षेत्रवासियों के अनुसार गत दिनों हुई बोर्ड बैठक में महापौर रजनी डांगी ने बहुत जोर-शोर से कहा था कि जनहित के काम इस बोर्ड ने बहुत किए हैं और जनता का बहुत समर्थन मिला है। जनहित के तो पता नहीं लेकिन पार्टी के नेताओं के हित के जरूर काम हुए हैं। निगम के कार्यक्रमों में समाजसेवी द्विवेदी से आए दिन कार्यक्रमों का शिलान्यास और लोकार्पण कराया जाता रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वैसे ही इलाका संकरा है। इस पर द्विवेदी ने घर के बाहर पौधे रोपकर उन पर ट्री गार्ड और लगवा दिए। पहले जहां चौपहिया वाहन आसानी से निकल जाता था, वहां अब काफी परेशानी आएगी। मोहल्ले वासियों ने बताया कि उनके घर के आगे की खाली जगह में रात को मोहल्ले वासी अपने चर पहिया वाहन खड़े करते थे जिनको दूर रखने के लिए द्विवेदी ने अपने पावर का इस्तेमाल कर सड़क को ही गार्डन बना दिया |

’’आईबा इंडिया अवार्ड में राजस्थान ने जिते 11 राष्ट्रिय अवार्ड

0

DSC_7421

उदयपुर | नई दिल्ली मे सम्पन हेयर एण्ड ब्यूटी उद्योग की राष्ट्रिय प्रतियोगीता ’’आईबा इंडिया अवार्ड 2014’’ मे राजस्थान के हेयर व ब्यूटी एक्सपर्ट ने 11 अवार्ड जित कर एक नया इतिहास बनाया है।
हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एच.बी.ओ) के राज्य अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने प्रेस कान्फ्रेन्स को सम्बोधीत करते हुए बताया की 23 सितम्बर 2014 को चेनसन रिसोर्ट, नई दिल्ली मे 9 केटेगरी मे प्रतियोगीता का आयोजन हुआ जिसमे 120 प्रतिभागीयो ने भाग लिया 12 घण्टे तक चली प्रतियोगीता मे चार अन्तराष्ट्रिय जज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
देश मे पहली बार बेस्ट मेकअप के लिए पढेरी दादा जुकर (लिजेन्डरी अवार्ड), बेस्ट स्कीन के लिए माया ताई (लिजेन्डरी अवार्ड), बेस्ट ट्रेन्ड कट हरीश भाटीया (लिजेन्डरी अवार्ड) बेस्ट क्रिएटीव कट के लिए अहमद हबिब, (लिजेन्डरी अवार्ड) दिये गये।
भव्य अवार्ड समारोह मे देश की 25 सेलिब्रिटी गेस्ट थे, जिसमे पढरी दादा जुकर, माया ताई, अहमद हबीब, हरीश भाटिया, उदय टके, श्याम भाटीया, आशा हरीहरन, सीमा जयराजानी, मनोज दास, अभय प्याजा, ब्लोजम कौचर, विद्या टिकारी, पुजा गर्ग, सुनील बजाज, अनुराग जेसवाल, विक्रम पानीया, विजु नायर, वैशाली शाह प्रमुख थे।
एच.बी.ओ राजस्थान की और से 23 ब्यूटी एण्ड हेयर एक्सपर्ट ने प्रतियोगीता मे भाग लिया और 11 अवार्ड पर कब्जा करके ब्यूटी उद्योग मे एक नया मूकाम हासील किया। और उदयपुर शहर के एक्सपर्ट ने 9 एवार्ड प्राप्त किए जो हमारे शहर के लिए गर्व का समय है।

अवार्ड जितने वाले प्रतियोगी:-
1. जय पारेख – क्रिएटीव स्टाईल (गोल्ड)……………………………………………………………….नीताज ब्यूटी कोटा
2. फिजा खान – ब्राईडल ट्रेडिसनल मेकअप (गोल्ड)…………………………………………….जयपुर
3. अनिल सेन – ऑपन हेयर स्टाईलिंग (ब्रोन्ज)……… ……………………………………………चैम्पीयन सेलुन उदयपुर
4. रमेश सेन – जेन्टस ट्रेन्ड कट (ब्रोन्ज)………………………………………………………………….रियल लुक उदयपुर
5. प्रदीप वेद – युथ टेलेन्ट (गोल्ड), …………………………………………………………………. …..प्रभात सेलुन उदयपुर
6. प्रदीप वेद – जेन्टस ट्रेन्ड कट, युथ टेलेन्ट (हरीश भाटिया लिजेन्डरी अवार्ड)..प्रभात सेलुन उदयपुर
7. कुशाल माली – ब्राईडल हेयर स्टाईल, (ब्रोन्ज) लेडिस ट्रेन्ड कट (ब्रोन्ज)………..प्रभात सेलुन उदयपुर
8. कुशाल माली – लेडिस ट्रेन्ड कट (विनर) हरीश भाटीया लिजेन्डरी अवार्ड,……..प्रभात सेलुन उदयपुर
9. कुशाल माली – लेडिस ट्रेन्ड कट, (ब्रोन्ज) लेडिस ट्रेन्ड कट (ब्रोन्ज)………..प्रभात सेलुन उदयपुर
10. उमेश सेन – लेडिस ट्रेन्ड कट (सिलवर)……………………………………………………………..प्रभात सेलुन उदयपुर
11. मनोज सेन – एक्सीलेन्स सेट्रिफिकेट (अहमद हबीब लिजेन्डरी अवार्ड)…………….प्रभात सेलुन उदयपुर

-मोदी विरोधी बताकर पत्रकार सरदेसाई से धक्का-मुक्की, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हुई शर्मसार

1

Rajdeep-Sardesaiन्यायॉर्क। अमेरिका के मैडिसन स्क्वेयर पर मोदी का कार्यक्रम कवर करने गए देश के जाने-माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई पर रविवार को कुछ लोगों ने मोदी विरोधी बताते हुए धक्का-मुक्की कर दी। वहां मौजूद मोदी समर्थक लोगों ने सरदेसाई की हूटिंग करते हुए क्रगद्दार-गद्दारञ्ज के नारे लगाए।
घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया में लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुछ यूजर्स ने घटना को शर्मनाक बताया। कुछ ने आरोप लगाया कि वारदात में शामिल लोग मोदी प्रशंसक हैं और उन्होंने अपनी संस्कृति जाहिर कर दी। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि पत्रकार को मोदी की आलोचना करने की वजह से गद्दार बताते हुए हमला किया गया, जो ठीक नहीं है। माकन के मुताबिक, ऐसी घटनाएं अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरा हैं। उधर, पत्रकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने धक्का-मुक्की करने वाले लोगों की वीडियो फुटेज बना ली है और ऐसे लोगों को शर्मसार करने के लिए वीडियो दिखाया जाना ही एकमात्र तरीका है।
यह है मामला : मैडिसन स्क्वेयर पर जुटे कुछ लोगों ने रविवार को कथित तौर पर सरदेसाई को मोदी विरोधी होने की वजह से गद्दार कहा और उनके साथ हाथापाई की। इसके अलावा, उनकी हूटिंग भी की गई। इस घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि यह इस तरह की घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट हैं।

यहां शहीदों को नहीं नफरत के कारोबार चलाने वालों को फूटेज मिलता है ।

download“ये देश हे वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का इस देश का यारों क्या कहना”
बिलकुल सही इस देश का यारों क्या कहना । मेरे देश के वीर जवानों की याददाश्त धीरे धीरे कमज़ोर होती जा रही है ।
आज २८ सितम्बर शहीदे आज़म कहे जाने वाले शहीद भगत सिंह का जन्म दिन था। और लोगों के साथ मेरे साथी बुद्धिजीवी वर्ग कहे जाने वाले महान मीडिया की भी याददाश्त कमज़ोर होगयी है । अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडया पुरे जमाने की खबरों से भरे पड़े है, लेकिन उस शख्श के लिए अखबार में एक कॉलम की खबर भी जगह नहीं बना पायी जिसने आज उन्हें लिखने की आज़ादी दिलवाई । जिस शहीद भगत सिंह ने मात्र २७ साल की उम्र में अपनी जान इस देश की आज़ादी के लिए देदी उसके लिए किसी एक चैनल ने एक मिनट की फुटेज भी नहीं चलायी । जबकि इस मुल्क में “नफरत का कारोबार चलाने वालों” को बैठा बैठा कर आपकी अदालत और जाने कौन कौन से प्रोग्राम बना घंटे घंटे भर के एपिसोड तैयार कर देते है ।
नोट : “नफरत का कारोबार चलाने वाले” से मेरा मतलब साक्षी महाराज, योगी आदित्य नाथ और असाउद्दीन ओवेसी व् उनके भाई अकबरुदीन ओवेसी से बिलकुल नहीं है। मुझे लव जेहाद जैसे हवाई इलज़ाम और फतवों से डर लगता है ।

जो बड़े बड़े चिंतक जो देश भक्ति की ताल फेसबुक और वॉट्सएप्प पर हमेशा ठोकते रहते है । जैसे के देश भक्ति का ठेका उन्ही लोगों के पास है उन्होंने एक पोस्ट तक नहीं की। कमाल है याददाश्त कमजोर होगयी है । लेकिन ऐसी याददाश्त अपने आकाओं के जन्मदिन पर तो कमज़ोर नहीं होती। अपने आकाओं के जन्म दिन पर तो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह मिठाइयां बांटते है और पटाखे चओड़ाते है । और आज का जागरूक मीडिया जो सनी लीओन के जन्म दिन पर पुरे के पुरे घंटे भर के एपिसोड न्योछावर कर देती है । उसके वाहियात और बेढंगे गाने दिन भर चला देती है उसको भी याद नहीं आया। पुरे दिन ये बिकाऊ चैनल ” भक्ति ” में ऐसे लीन रहे कि जिसकी वजह से जिस जमीं पर इतनी आज़ादी से माइक थामे खड़े है, उसको ही याद नहीं किया । कमाल है साहब प्रोफेशनल होना अच्छी बात है लेकिन कुछ दायित्व भी है उनको भी याद कर लीजिए ।
हर खबर और हर मेसेज को अपने चेनल की टी आर पी बढाने का जरिया नहीं बनाइये । २८ सितम्बर के खुद को नंबर वन कहने वाले दैनिक भास्कर और खुद को राजस्थान का सिरमौर कहने वाले राजस्थान पत्रिका ने अपने २४ – २४ पेज के पेपर में एक कॉलम खबर नहीं लगाईं ।
कुछ फेसबुक और वॉट्सएप्प इक्का दुक्का पोस्ट जरूर नज़र आई ।
युवाओं और संस्कृति का देश कहे जाने वाले भारत में अगर एक शहीद क्रांति कारी के बलिदान का एसा तिरस्कार होता है तो हमे खुद को आईने के सामने खड़ा रख के यह आंकलन करना चाहिए की देश के आने वाली पीडी को हम अपनी धरोहर और संस्कृति के नाम पर क्या देगे, पोर्न फिल्मों की बेहया सन्नी लियोन । सोचो और सोचना ही पड़ेगा के कल को हमारे बच्चे हमारी आने वाली पीढ़ी बड़ी होके हमे ये कहे की शहीद भगत सिंह कोन था हम नहीं जानते हम तो सन्नी लियोन की तरह बनाना चाहते है तो क्या जवाब देगे । तो जरा एक बार विचार करिये क्या बीतेगा आपके दिल पर। आज हमें असली स्टार को स्टार कहने में शर्म आ रही है। वहीं दूसरी तरफ हम ऐसे लोगों को याद रख रहे है जो सांस्कृतिक रूप में हमारे अंदर जहर भर रहे हैं, हमें हमारे इतिहास से दूर कर रहे हैं। हमें मिल बैठ के इस तरह की किसी भी साजिश का अंत करना होगा। हम तभी विकसित हो सकते है, जब हम अपने इतिहास को जाने और उसे याद रखे।

अरावली इन्स्ट्टीयूट में फ्रेशर पार्टी – 2014 का आयोजन

उदयपुर । अरावली इन्स्ट्टीयूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उमरड़ा, उदयपुर में फ्रेशर पार्टी-2014 का आयोजन दर्पण सभागार, शिल्पग्राम में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ हुआ। जिसमें एम. सी. ए. प्रथम वर्ष के छात्र रजत सोनी को मिस्टर फ्रेशर व साक्षी जैन को मिस फ्रेशर चुना गया। निरज कुमार व प्रियंका प्रथम रनर अप रहे। विद्यार्थियों ने जमकर मनमोहक एवं सास्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पी. सी. सहगल, प्रबंध निदेशक, पश्चिम रेल्वे, मुम्बई़, थे। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी किसी बड़े संस्थान में अध्ययन करने से ही बड़ा नही बनता बल्कि मूलभुत व विषय की गहराई से अध्ययन करके अपने उच्च मुकाम को हासिल कर सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथी श्री भार्गव मिस्त्री, इण्डस्ट्रीय डिजाईन कन्सलटेन्ट ने भी आतिथ्य स्वीकार किया। साथ ही अरावली में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए हिम्मत लाल कुमावत को दैनिक भास्कर, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक श्री अजय सोनी एवं श्रीमती शीतल अग्रवाल थी।
महाविद्यालय सचिव श्री एन. एल. खेतान, वित्त सचिव श्री अमीत अग्रवाल, महाविद्यालय के गु्रप
निदेशक श्री हेमन्त धाभाई एवं निदेशक श्री अशोक जैन ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता शर्मा एवं श्री आनन्द जैन ने किया।

गुजरात में मुस्‍ल‍िम धर्मगुरु ने शिव मंदिर के लिए दान की साढ़े 5 बीघा पुश्‍तैनी जमीन

0

imagesUdaipur.गुजरात के दो धार्मिक नेताओं ने सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल कायम की है। मशहूर धार्मिक उपदेशक मुरारी बापू ने एक कुल्‍फी विक्रेता को हज करने के लिए पैसे दिए हैं। वहीं, सैयद मेंहदी बापू नाम के मुस्‍लि‍म धर्मगुरु ने शिव मंदिर बनाने के लिए अपनी साढ़े 5 बीघा पुश्‍तैनी जमीन दान कर दी।

‘श्रद्धालुओं को न हो दिक्‍कत’
भावनगर के रतौल गांव के सबसे बड़े जमींदार और मुस्‍ल‍िम धर्मगुरु सैयद मेंहदी बापू ने अपनी साढ़े 5 बीघा पुश्‍तैनी जमीन शिव मंदिर बनाने के लिए दान कर दी। मेंहदी बापू ने कहा, ”मैंने शिव मंदिर के विस्‍तार के लिए यह जमीन दी है, ताकि श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद की वजह से लोगों को दिक्‍कत न हो। मैंने जब जमीन के कागजात मंदिर के ट्रस्‍ट‍ियों को सौंपे तो मुरारी बापू को भी आमंत्रित किया था। ”

‘पैसे दिए जाने से ज्‍यादा अहम हज यात्रा’
मुरारी बापू 79 वर्षीय युनूसभाई मल‍िक को नत्‍थाभाई के तौर पर बचपन से जानते हैं। मलिक भावनगर के तलगजरदा गांव में कुल्‍फी बेचकर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। मल‍िक ने बताया कि एक दिन मुरारी बापू ने उनसे पूछा कि क्‍या वह हज कर चुके हैं? मलिक ने उन्‍हें बताया कि वह गरीब आदमी हैं और हज का खर्च वहन नहीं कर सकते। मलिक के मुताबिक, मुरारी बापू ने उनसे कहा कि वह चिंता न करें और हज की तैयारी करें। इसके बाद, उन्‍होंने 6 लाख 20 हजार रुपए दिए ताकि मलिक और उनकी पत्‍नी हज को जा सकें। इस बारे में पूछे जाने पर मुरारी बापू ने कहा, ”मेरे द्वारा रकम दिए जाने से ज्‍यादा अहम मलिक का हज को जाना है।’

सरपंच उप सरपंच गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों टीम ने फर्जी पट्टे जारी करने के आरोपी कानपुर पंचायत के पूर्व सरपंच एवं उपसरपंच को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा।
भ्रष्टाचार निराधक ब्यूरों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सोनी ने बताया कि कानपुर पंचायत के उमरडा गांव में वर्ष २००७-८, ८-९ में ८ फर्जी पट्टे जारी करने की ब्यूरों को शिकायत मिली थी। इस पर कानपुर पंचायत के पूर्व सरपंच भेरूलाल मीणा एवं उप सरपंच मदनलाल डांगी के खिलाफ ब्यूरों ने वर्ष २०१२ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अनुसंधान अधिकारी ब्यूरों के सीआई हरिश चन्द्रसिंह ने कारपुर पंचायत के पूर्व सरपंच उमरडा निवासी भैरूलाल मीणा तथा उप सरपंच मदनलाल डांगी को गिरफ्तार कर ब्यूरों की न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया।

अल्प्संखयक शिविर में बने ३०७ प्रमाण पत्र

उदयपुर। अल्पसंख्यक समुदाय को सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी व प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आयोजित किये जा रहे शिविरों में मंगलवार को सवीना में शिविर आयोजित किया गया जिसमे सात विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओ की विभिन्न जानकारी दी।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रफीक अहमद ने बताया की शिविर में २३५८ अल्पसंख्यकों को काउन्सलिंग प्रदान की गयी तथा ३०७ अल्पसंख्यकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र जारी कराने की कार्यवाही पूर्ण की गयी। साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही अल्पसंख्यक योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी । इस मोके पर मुख्य अतिथि पार्षद खलील मोहम्मद, अति विशिष्ट अतिथि हिन्द समाज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हुसैन, विषिष्ट अतिथि पार्षद रेहाना जरमनवाला, मुस्लिम समाज बरकत कॉलोनी के सदर फिरोज खान, मोहम्मद बदरूद्दीन, सलीम भाई, हाजी गफूर मेवाफरोष, मोहम्मद छोटू कुरैशी थे।

प्लास्टिक कप सप्लाई बंद करने एवं स्टॉक लौटाने के निर्देश

PlasticPollution1उदयपुर। शहर के रेस्टोरेंटों पर सप्लाई हो रही प्लास्टिक कप और ग्लास को प्रतिबंधित करने को लेकर मंगलवार को शहर के प्लास्टिक कप एवं ग्लास व्यापारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों को शहर में इसकी सप्लाई बंद करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए।
जिला कलेक्टर आशुतोष ए. पेडणेकर ने बताया कि लेकसिटी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुत्त* बनाने के अभियान को लेकर शहर में पॉलिथीन कप और ग्लास को प्रतिबंध करने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में आज एडीएम (सिटी) यासीन एम. पठान, नगर निगम एवं कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्लास्टिक कप एवं गिलास व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी व्यापारियों से अपने पास प$डे हुए माल को पुन: कंपनी को लौटाने के साथ ही इसकी बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने बताया कि शहर में व्यापारियों को पहले पाबंद किया जा रहा है। यदि पि*र भी शहर में इनकी सप्लाई बंद नहीं की गई तो इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापारियों से सख्ती से पालना कराई जाएगी। हालांकि आज हुई बैठक में व्यापारियों ने स्वेच्छा से शहर में इसकी बिक्री रोकने की इच्छा व्यत्त* की है।
आज भी दिखे प्लास्टिक कप: शहर एवं झीलों में प्लास्टिक कप के उपयोग से हो रही गंदगी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने इन पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया। कलक्टर के सख्त निर्देशों के बावजूद भी शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट एवं चाय की थ$िडयों पर आज भी प्लास्टिक कप उपयोग में लिए गए। कई रेस्टोरेंट एवं चाय थ$िडयों वालों ने अपने पास करीब २० से २५ पैकेट प्लास्टिक ग्लास के खरीदकर स्टॉक कर रखा है। जिसको देखते हुए ग्लास एवं कप व्यापारियों के साथ ही चाय थ$िडयों एवं रेस्टोरेंट मालिकों को भी पाबंद किया जाना आवश्यक है।
झीलों में आ रही गंदगी: शहर में सप्लाई हो रहे प्लास्टिक के कप एवं गिलास उपयोग में लेने के बाद हवा में उ$डती हुई एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रही है जिससे झीलों में इस प्लास्टिक कपों एवं ग्लासों के माध्यम से गंदगी पै*ल रही है एवं झीले प्रदूषित हो रही है।
लाखों का माल स्टॉक में: प्लास्टिक कप एवं ग्लास विक्रेता ने बताया कि शहर में इस व्यवसाय से जु$डे करीब ५० से ६० व्यापारी है। छोटे व्यापारियों के पास इन प्लास्टिक के ग्लास एवं कपों को करीब २० से ३० हजार रूपये का स्टॉक वहीं ब$डे व्यापारियों के यहां करीब दो लाख तक का माल स्टॉक में है। शहर में इन प्लास्टिक कपों एवं गिलासों की सप्लाई जयपुर में स्थित पै*क्ट्रियों से होती है वहीं इसका डीलर भीलवा$डा में है जहां से सीधा डिलीवरी व्यापारियों को मिलती है।