अल्प्संखयक शिविर में बने ३०७ प्रमाण पत्र

उदयपुर। अल्पसंख्यक समुदाय को सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी व प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आयोजित किये जा रहे शिविरों में मंगलवार को सवीना में शिविर आयोजित किया गया जिसमे सात विभागों के अधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओ की विभिन्न जानकारी दी।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रफीक अहमद ने बताया की शिविर में २३५८ अल्पसंख्यकों को काउन्सलिंग प्रदान की गयी तथा ३०७ अल्पसंख्यकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र जारी कराने की कार्यवाही पूर्ण की गयी। साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही अल्पसंख्यक योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी । इस मोके पर मुख्य अतिथि पार्षद खलील मोहम्मद, अति विशिष्ट अतिथि हिन्द समाज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हुसैन, विषिष्ट अतिथि पार्षद रेहाना जरमनवाला, मुस्लिम समाज बरकत कॉलोनी के सदर फिरोज खान, मोहम्मद बदरूद्दीन, सलीम भाई, हाजी गफूर मेवाफरोष, मोहम्मद छोटू कुरैशी थे।

Previous articleप्लास्टिक कप सप्लाई बंद करने एवं स्टॉक लौटाने के निर्देश
Next articleसरपंच उप सरपंच गिरफ्तार