सरपंच उप सरपंच गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों टीम ने फर्जी पट्टे जारी करने के आरोपी कानपुर पंचायत के पूर्व सरपंच एवं उपसरपंच को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा।
भ्रष्टाचार निराधक ब्यूरों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सोनी ने बताया कि कानपुर पंचायत के उमरडा गांव में वर्ष २००७-८, ८-९ में ८ फर्जी पट्टे जारी करने की ब्यूरों को शिकायत मिली थी। इस पर कानपुर पंचायत के पूर्व सरपंच भेरूलाल मीणा एवं उप सरपंच मदनलाल डांगी के खिलाफ ब्यूरों ने वर्ष २०१२ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अनुसंधान अधिकारी ब्यूरों के सीआई हरिश चन्द्रसिंह ने कारपुर पंचायत के पूर्व सरपंच उमरडा निवासी भैरूलाल मीणा तथा उप सरपंच मदनलाल डांगी को गिरफ्तार कर ब्यूरों की न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया।

Previous articleअल्प्संखयक शिविर में बने ३०७ प्रमाण पत्र
Next articleगुजरात में मुस्‍ल‍िम धर्मगुरु ने शिव मंदिर के लिए दान की साढ़े 5 बीघा पुश्‍तैनी जमीन