शादी का झांसा दे कर नकदी व जेवर हडपे

Fraud-Crosshairs1उदयपुर, गोगुन्दा थाना पुलिस ने युवती व उसके पिता के खिलाफ शादी का झांसा देकर नकदी व जेवर हडपने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ओवरा कला निवासी मोहन पुत्र शंकर जोशी ने परिवाद जरिये पानपेरियों की मादडी निवासी वंदना व उसके पिता हिरालाल सहित अन्य के खिलाफ धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज करवाया। कि 6 वर्ष पहले पुत्र नरेश का विवाह नाबालिग अवस्था में वंदना से किया इस दौरान आरोपियों की मांग के अनुरूप एक लाख रूपये नकद, चांदी का कंदोरा, सोने की चूडिया, रकडी दी थी। आरोपी ने सामाजिक परंपरा आणा होने के बाद पुत्री भेजने को कहा था। लेकिन आरोपी ने बिना बताये 8 दिसंबर 12 को पुत्री का विवाह मांगीलाल के साथ कर दिया तथा नकदी व जेवर हडप लिये।

 

HZL माइन्स दरीबा में लीकेज पाइप से गैस रिसाव, दो श्रमिकों की मौत

माइंस के प्रशासनिक भवन के कांच फोड़े

पुलिस व आक्रोशित ग्रामीणों के बीच लाठी-भाटा जंग

अचेत हुए 10 जनों उदयपुर रेफर, हालत खतरे से बाहर

उदयपुर/राजसमंद, ४ जनवरी। हिंदुस्तान जिंक की दरीबा माईंस के लीड ब्रांच में शुक्रवार दोपहर दो बजे एक लीकेज पाइप से गैस रिसाव होने से दो जनों की मौत हो गई। घटना में करीब 10 जने गैस रिसाव से अचेत हो गए जिन्हें उपचार के लिए उदयपुर लाया गया। जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

HZL dariba mains 6

दरीबा माइंस में हादसे की सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और माइंस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और अस्पताल व माइंस के प्रशासनिक भवन में पथराव कर कांच फोड दिए। वहीँ सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल तथा ग्रामीणों के बीच कई बार लाठी-भाटा जंग होने की सूचना है। ग्रामीणों ने माइंस परिसर में कुछ जगह पुराना सामान लगा कर आग भी लगा दी। हालात को देखते हुए जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारी व जाब्ता मौके पर तैनात कर दिया गया है।

HZL dariba mains 5 HZL dariba mains 1o

 

HZL dariba mains 12जानकारी के अनुसार दरीबा माइंस के लेड ब्रांच के कामकाज को मोनार्क कम्पनी द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार दिन में वहां काम चल रहा था इसी दौरान एक पाईप से विषैली गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। श्रमिकों ने रिसाव को रोकने का प्रयास किया लेकिन वहां कम्पनी का इंचार्ज, पर्यवेक्षक नहीं होने से गैस रिसाव को काबू में नहीं किया जा सका।

मौके पर ही कोटडी निवासी देवीलाल पुत्र हजारीलाल सालवी एवं भीम थाना क्षेत्र के कूकरखेडी गांव निवासी माधुसिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं समीप ही खाना खा रहे श्रमिकों को इसकी भनक लगने पर वे अपने साथियों को बचाने पहुंचे। इस दौरान विषैली गैस से करीब 10 जने अचेत हो गए। सभी घायलों को उदयपुर के लिए रवाना किया गया।

HZL dariba mains4

माइंस में हादसे की सूचना मिलने पर माइंस कर्मचारी, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और माइंस प्रशासन की लापरवाही से हादसे होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल व प्रशासनिक भवन पर भी पथराव कर कांच तोड दिए। सूचना मिलने पर रेलमगरा थानाधिकारी व पुलिस दल मौके पर पहुंचा और समझाइश का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों के आगे उनकी एक नहीं चली। वहीं लगातार ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे पथराव के आगे पस्त थानाधिकारी ने जिला मुख्यालय पर सूचना देकर अतिरिक्त जाप्ता मंगाया। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारी व दल मौके पर पहुंचा लेकिन ग्रामीणों ने उनके पहुंचने पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस दल ने ग्रामीणों पर लाठियां बजाते हुए खदेडने का प्रयास किया। बताया गया कि ग्रामीणों व पुलिस के बीच कई बार लाठी भाटा जंग होता रहा। जिला मुख्यालय से पहुंचे एक और अतिरिक्त दल करीब पौने चार बजे दरीबा पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर उसके कांच फोड दिए। दल जिस दिशा से आया था उसी दिशा से वापस लौटने को मजबूर हो गया। स्थिति बेकाबू होगई तथा पुलिस व प्रशासन नियंत्रण में लाने की कोशिश में जुटे हुए रहे।

HZL dariba mains 13 HZL dariba mains 14 HZL dariba mains 7

उदयपुर संवाददाता के अनुसार हिंदुस्तान जिंक के दरीबा माइंस में विषैली गैस रिसाव से अचेत हुए प्रोसेस एसोसिएट दौसा निवासी निरज (29) पुत्र सुभाष अग्रवाल, इंजिनियर गौरव(24) पुत्र गिरीराज विजय, प्रोसेस एसोसिएट जोधपुर निवासी मुकेश सिगेरिया (25) पुत्र कालूराम, फलासिया निवासी रतन (30) पुत्र श्यामलाल, वेल्डर कपासन निवासी शिवलाल (29) पुत्र देवीलाल माली, नागौर निवासी मनोज (30) पुत्र जेठूसिंह, रतलाम निवासी दशरथ कीर (29) पुत्र रामसिंह, कोटडी निवासी शंकरलाल जाट (32) पुत्र माधूजी, राजपुरा निवासी जगदीश(26) पुत्र रामलाल जाट, किशन जाट(28) को उपचार के लिए उदयपुर के एक निजी चिकित्सालय लाया गया जहां सभी घायलों की खतरे से बाहर बताई गई है।

HZL dariba mains2 HZL dariba mains1

घटना के बाद श्रमिक नेता मांगीलाल अहीर सहित सैंकडों श्रमिकों की भीड चिकित्सालय परिसर के बाहर जमा हो गई। सूचना मिलने पर हाथीपोल थानाधिकारी गोवर्धन लाल मय जाप्ता भी मौके पर पहुंचे।

HZL dariba mains 3विधायिका ने पूछी कुशलक्षेम: घटना की जानकारी मिलने पर राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल पहुंचे घायलों से मिली एवं उनसे घटना की सम्पूर्ण जानकारी ली। पत्रकारों से मुखाबित होते हुए विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि हादसे में हुई लापरवाही की सम्पूर्ण जांच की जाएगी। यदि माइंस मालिकों द्वारा श्रमिकों को उचित सुविधा एवं किट मुहैया नहीं कराए जा रहे है प्राथमिकता यही रहेगी कि सबसे पहले कार्य करने वाले श्रमिकों को उचित संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। किरण ने यह भी कहा कि गैस रिसाव की घटनाएं बढती जा रही है।

धोखाधडी कर ग्राहक के रूपये बैंक में नहीं जमा कराये

Fraud-Crosshairs1उदयपुर, हाथीपोल थाना पुलिस ने एक्सिस केपिटल एक्ज्युकेटिव के खिलाफ ग्राहकों को ऋण केश बेंक में जमा नहीं करवा धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक्सिस केपिटल अधिकारी आजाद नगर सज्जननगर रोड निवासी सोहेल खां पुत्र नियाज मोहम्मद ने कंपनी ऑपरेशन एक्युजेटिव राताखेत बी बलाक निवासी पियुष पुत्र रणजीत सिंह परिहार के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि आरोपी कंपनी के माध्यम से एकत्रित बैंक के ऋण दाताओं की वसूली किया करता था 3 दिसमबर को ग्राहक जसवंत सिंह ने आरोपी को दिये 30 हजार रूपये ऋण किश्त जमा नहीं होने की शिकायत की। इस सम्बन्ध में पडताल करने पर ग्राहकों से वसूली 4 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।

शीत लहर को देखते हुए विद्यालयों में 12 जनवरी तक अवकाश

winter schoolउदयपुर, जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी रहने एवं निरन्तर तापमान को गिरावट देखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में 5 से 12 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर विकास एस.भाले ने शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को आला अधिकारियों एवं शिक्षाधिकारियों की बैठक लेकर विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उदयपुर जिले की कक्षा 1 से लेकर 8 वी कक्षा तक के समस्त विद्यालयों में आगामी 12 जनवरी तक अवकाश रहेगा। घोषित अवकाशों के दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय के स्टाफ को नियमित रूप से विद्यालय जाना होगा। इसके साथ ही पूर्व घोषित परिक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर(प्रशासन) बी.आर.भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) मोहम्मय यासीन पठान, जिला रसद अधिकारी एम.एल. चौहान, तकनीकी निदेशक जितेन्द्र वर्मा, जिला शिक्षाधिकारी सीता शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

उदयपुर की पहली अन्तर्राश्ट्रीय ट्रांसपोर्टेषन सेमीनार का आगाज

sunriseउदयपुर ,सनराईज ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूषन के इन्जिनियरिंग कॉलेज में आज उदयपुर में पहली बार ट्रांसपोर्टेषन प्लानिंग पर अन्तर्राश्ट्रीय स्तर का सेमिनार का आयोजन होगा। इस सेमिनार में आई.आई.टी. बोम्बे ( I.I.T. Bombay ) के प्रो. डींगरा, ईरान से श्रीमान अली,] I.I.Sc. Bangloreसे प्रो. वर्मा षिरकत करेंगे। इस सेमिनार में उन्नत देषों में ट्रांसपोर्टेषन की समस्याएं और उनके समाधान प्रस्तावित किये जायेंगे। सेमिनार के बाद एक पैनल चर्चा रखी गयी है, जिसमें उदयपुर के विषेशज्ञ भी हिस्सा लेंगे। इस पैनल चर्चा में उदयपुर के रोड नेटवर्क, उसकी समस्याएं और उन समस्याओं के समाधान पर मंथन किया जायेगा।

सनराईज इन्जिनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल श्री गजंफ्फर अली ने बताया कि सनराईज कॉलेज के प्रो. तनवीर आलम विसिम सॉफ्टवेयर के जरिए बेहतर रोड नेटवर्क के प्रस्ताव को रखेंगे। विसिम सॉफ्टवेयर सनराईज कॉलेज ने जर्मनी की कम्पनी से खरीदा है। यह सॉफ्टवेयर यूरोप और गल्फ के काफी देषों में ट्रांसपोर्टेषन प्लानिंग के लिये उपयोग में लिया जाता है।

उदयपुर की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिशद चेयरमेन रजनी डांगी, सीटी ए.डी.एम. बी.आर. भाटी, राजस्थान परिवहन अधिकारी (आर.टी.ओ.) जितेन्द्र सिंह, नगर योजनाकार (टाउन प्लानर) श्री सतीष श्रीमाली, पी.डब्ल्यू.डी. के चीफ इन्जिनीयर मनोज दवे और नगर परिशद के डी.टी.ओ. श्री राकेष वर्मा इस सेमिनार में अपनी बहुमूल्य राय प्रस्तुत करेंगे।

सनराईज ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूषन्स के चेयरमेन हरीष राजानी ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देष्य उदयपुर की ट्रांसपोर्टेषन समस्याओं का विष्लेशण कर उसके समाधान को निकालना है। उदयपुर के सभी छात्र-छात्रा तथा अध्यापक जो इस सेमिनार में भाग लेना चाहते है सुबह 09ः00 बजे सनराईज कॉलेज उमरडा, उदयपुर में रजिस्ट्रेषन करवाकर भाग ले सकते है।

 

प्रेम त्रिकोण ने लेली जान “प्यार की कीमत जान दे कर चुकाई”

0

9363_30

बांसवाड़ा/उदयपुर. लव ट्राएंगल के झगडे में सहेलियों द्वारा केरोसीन डालकर जलाई गई 11वीं की छात्रा कला की गुरुवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम परिजन छात्रा का शव लेकर बांसवाड़ा पहुंचे।

कला व रेशमा के भाई रूपचंद के बीच प्रेम संबंध था। अनिता भी रूपचंद से प्रेम करती थी। इसी को लेकर कला के साथ रेशमा व अनिता का झगड़ा होता था।

और इसी के चलते मंगलवार की रात वह घर से कुछ दूर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी, जहां से उसे उसकी सहेलियां रेशमा व अनिता उसे बुलाकर अपने साथ रेशमा के घर ले गई।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार वहां रेशमा व अनिता ने कला पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। जब वह चिल्लाई तो रेशमा के भाई आ गए और कला को झुलसी अवस्था में देर रात उसके घर के बाहर बाड़ के पास छोड़ गए। कला की पुकार सुनकर परिजन बाहर आए और उसे एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दिन में उसे अहमदाबाद रेफर किया गया

यहां पोस्टमार्टम के बाद रात को छात्रा के गांव भूंगड़ा के निकट कानाडोकी का पाड़ा में उसका अंतिम संस्कार हो गया। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर छात्रा की दोनों सहेलियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात रहा

जैन साधु पर हुए हमले के विरोध में बंद रही दुकानें

शहर में विशाल रैली निकाली

जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

DSC_0493

उदयपुर, गुजरात के गिरनार तीर्थ पर मुनि प्रबल सागर पर हुए घातक हमले एवं गुजरात में ही सडक हादसे में दो जैन साधुओं की मृत्यु से शोकार्त जैन समाज के लोगों ने गुरूवार को शहर में विशाल रैली निकाल पहुंच सरकार से न्याय की मांग की। इस संबंध मे आज जैन समाज के लोगों ने अपनी दुकाने बंद रखी।

DSC_0504

आज प्रात: टाउनहॉल से जैन समाज के महिलाओं एवं पुरूषों ने एक विशाल रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में शामिल महिलाओं एवं पुरूषों ने हाथों में कले झंडे एवं नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। यह विशाल रैली जिला कलेक्ट्री पहुंची सम्पन्न हुई। जहां पर समाज के प्रबुद्घ नागरिकों एवं जैन संतों ने लोगों को संबोधित किया एवं सरकार से न्याय की गुहार की। आक्रोशित जैन समाज के लोगों ने बताया कि गुजरात में विगत एक माह में दुर्घटना की यह १०वीं घटना है एवं आस्था के केन्द्र मुनि प्रबल सागर पर हुआ घातक हमला एक गंभीर विषय है। घटना के विरोध में जैन समाज के लोगों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे एवं इस प्रकार की घटना की घोर निंदा की है।

इसके पश्चात जैन समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जैन साधु-साध्वियों को सुरक्षा मुहैया कराने एवं साधुओं के साथ हुई दुर्घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में सभापति रजनी डांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, किरण जैन, सर्राफा एसोसिएशन के गणेश डागलिया, पारस सिंघवी, ओम चित्तौडा सहित कई जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

 

लेकसिटी में ठिठुरन बढी

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री

जनजीवन अस्त व्यस्त

प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टी पर कोई निर्णय नही

Winter-687x300

उदयपुर, सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और इसी के चलते लेकसिटी में गुरूवार को सुबह सीजन में पहली बार न्युनतम पारा ४ डिग्री पर आ गया। हाडकांप सर्दी के बीच शहरवासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार गीर रहा है लेकिन प्रशासन स्कूलों की छुट्टी पर कोई निर्णय नहीं ले पाया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार सुबह का न्युनतम तापमान ४ डिग्री सेल्सियस था जबकि बुधवार को न्युनतम तापमान ६.४ डिग्री सेल्सियस था एक ही दिन में २.४ डिग्री की गिरावट के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ गया है लोग धूप सेकते नजर आते है ओर महिलाएं छत पर बच्चे ओर युवा स$डक पर धूप में बैठे नजर आये। ऑपि*सो का तो यह आलम रहा कि ११ बजे पहले काम शुरू नहीं होता और शाम होते ही शहर की स$डके सुनी होने लगती है। रात आठ बजे तो शहर के मुख्य बाजार, अश्विनी बाजार आदि में सन्नाटा पसरा रहता हे।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में कई जगह गुलाबबाग, सहेलियों की बाडी, प*तहपुरा आदि में सुबह और रात का तापमान ३ डिग्री तक होता है। ऐसे में स्थानीय लोग हिटर और सिगडी आदि जलाकर घरो में दुबके रहते है।

सर्दी से बदला स्कूलों का समय

शीत लहर के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अनुशंषा के अनुसार जिले के सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों का समय सुबह ९.३० बजे से अपराह्न ३ बजे तक कर दिया गया है। जिला कलक्टर विकास एस.भाले ने बताया कि यह आदेश समस्त सरकारी एव गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के ५ जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। आवश्यकता पडने पर शिक्षाधिकारियों की संस्तुति के आधार पर इस तिथि के बाद भी अन्य आदेश जारी किये जा सकेंगे।

 

सांस्कृतिक संध्या में संस्थापक डॉक्टरों का सम्मान

17 वीं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

उदयपुर, मेडिकल प्रेक्टीशनर्स सोसायटी का सांस्कृतिक संध्या में आज से २८ वर्ष पूर्व स्थापित इस संस्था के संस्थापक सदस्यों का शॉल ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सांस्कृतिक संध्या का प्रारम्भ डॉ. आर.एल.अठावाल एवं डॉ. पी.सी. जैन ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर के किया।

ईश वन्दना नृत्य के साथ यह १७वीं सांस्कृतिक संध्या प्रारंभ हुई । इसमें नगर के मेडिकल प्रेक्टीशनर्स व उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रर्दशन किया। आम तौर पर चिकित्सकों को गंभीर न हंसने वाले, नृत्य व संगीत में न रूचि रखने वाला माना जाता है पर इस कार्यक्रम को देखकर लगता है कि नृत्य, गीत, संगीत सभी में नन्हें मुन्नों से लगाकर बडे से बडे डाक्टर्स दमप्त्ति ने अपनी अभिव्यक्ति देकर इस धारणा को झूठला दिया है।

सोयायटी की स्थापना करने वाले सदस्यों में सर्वप्रथम वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एल.अठावाल का अध्यक्ष डॉ. एन.के.बंसल द्वारा शॉल ओढाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके बाद डॉ. एस.बी.गुप्ता, डॉ.पी.सी.जैन, डॉ.एम.एस.नाहर, डॉ. शेलेन्द्र हिरण, डॉ. अनिल कोठारी, डॉ. पी.सी.मेहता, डॉ. बी.एल.सोनी (संस्थापक सदस्यों) को शॉल ओढाकर एवम् प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सदस्य डॉ. बी.डी. छाबडीया, डॉ. एम.एल.गुप्ता, डॉ.परिहार इत्यादि ने स्वयं गीत गाकर कार्यक्रम में चार चाँद लगाये।

एम.पी.एस. की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपनी- अपनी पत्नियां/पति के साथ आधुनिक नृत्यों की विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। डॉ. टी.के.भण्डारी व लता भण्डारी की जोडी का नृत्य हर बार की तरह इस बार भी श्रेष्ठ रहा। श्रीमती मधुलिका मेहता का नृत्य इस उम्र में भी बडा की सराहनीय रहा। नन्हें बालकों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाकर नृत्य, गीत, कविताएं सुनायी।

समापन पारितोषित वितरण डॉ. एन.के.बंसल अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

सहेली ने सहेली को जलाया

friends-400x300बांसवाडा, दोस्ती इम्तहान लेती है… जैसे फिल्मी गीत लोगो की आंखों में आंसू ला देते है लेकिन दोस्ती में दरार पड जाए तो हालात जान लेने तक की हद तक जा पहुंचते हैं। जिले के भूंगडा थाना अन्तर्गत काना डोंगी का पाडा में तीन सखियों के बीच मामुली सी बात पर हुए विवाद ने इतना तुल पकड लिया कि दो सखियों ने मिलकर अपनी अन्य सखी पर केरोसिन डाल उसे आग के हवाले कर दिया। लगभग 70 फीसदी झुलसी नाबालीग को बुधवार दोपहर अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया। घाटोल संवाददाता के अनुसार काना डोगी का पाडा निवासी सुश्री कला पुत्री शंकर मंगलवार को रात्री में लगभग 9 बजे हैण्डपम्प पर पानी लेने गई थी। तब उसे सखी अनिता बुलाकर अन्य सखी रेशमा के घर ले गयी। वहां कुछ देर विवाद हुआ बाद में अनिता व रेशमा ने उस पर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि यह वारदात रेशमा के घर के आंगन में की गई। बाद में रेशमा के परिवारजन झुलसी कला को उसके घर छोड आये। देर रात कला को जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाया गया। बुधवार को बागीदौरा से न्यायिक मजिस्ट्रेट को बुलवाकर झुलसी कला के धारा 164 में बयान लिये गये। पुलिस उप अधीक्षक घाटोल पंकज चौधरी ने बताया कि सुश्री कला के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच भुंगडा थाना अधिकारी को दी गई है। इधर दोपहर में कला की हालत खराब होते देख चिकित्सको ने उसे अहमदाबाद ले जाने की सलाह दी। कला राजकीय नूतन सीनियर सैकण्डरी स्कूल बांसवाडा में कक्षा ग्यारवीं में पढ रही है, अनिता कक्षा दस की छात्रा है जबकि रेशमा अनपढ है।

चर्चा प्रेम प्रसंग की : पुलिस उप अधीक्षक घाटोल पंकज चौधरी ने बताया कि कला और अनिता के बीच दो-तीन दिन पूर्व कुछ कहासुनी भी हुई थी। जिसके चलते उसे जलाने का प्रयास किया गया। इधर सुत्रों का कहना है कि यह सारा मामला प्रेम प्रसंग से जुडा हुआ है। सच्चाई तो अनुसंधान के बाद ही सामने आ पाएगी लेकिन इस हादसे ने युवा पीढी की बदलती विक्रत मानसिकता की ही उजागर किया।