शादी का झांसा दे कर नकदी व जेवर हडपे

Fraud-Crosshairs1उदयपुर, गोगुन्दा थाना पुलिस ने युवती व उसके पिता के खिलाफ शादी का झांसा देकर नकदी व जेवर हडपने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ओवरा कला निवासी मोहन पुत्र शंकर जोशी ने परिवाद जरिये पानपेरियों की मादडी निवासी वंदना व उसके पिता हिरालाल सहित अन्य के खिलाफ धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज करवाया। कि 6 वर्ष पहले पुत्र नरेश का विवाह नाबालिग अवस्था में वंदना से किया इस दौरान आरोपियों की मांग के अनुरूप एक लाख रूपये नकद, चांदी का कंदोरा, सोने की चूडिया, रकडी दी थी। आरोपी ने सामाजिक परंपरा आणा होने के बाद पुत्री भेजने को कहा था। लेकिन आरोपी ने बिना बताये 8 दिसंबर 12 को पुत्री का विवाह मांगीलाल के साथ कर दिया तथा नकदी व जेवर हडप लिये।

 

Previous articleHZL माइन्स दरीबा में लीकेज पाइप से गैस रिसाव, दो श्रमिकों की मौत
Next articleआदेश के बाद खुले रहे निजी स्कूल