गाज़ा पर इसराइली हमले में अब तक 86 मरे

0

ग़ज़ा पर इसराइल की तरफ़ से किए जा रहे हमले सोमवार को छठे दिन भी जारी हैं.

पिछले बुधवार से शुरू हुए इसराइली हमले में अब तक 86 फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं. जबकि हमास की तरफ़ से किए गए हमलों में अब तक तीन इसराइली नागरिक मारे गए हैं.

इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने हमास और इसराइल दोनों से युद्ध को तुरंत बंद करने की अपील की है.

बान की मून ने कहा कि दोनों पक्षों को मिस्र की तरफ़ से किए जा रहे शांति प्रयासों में सहयोग करना चाहिए.

मून ने कहा कि युद्ध विराम के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल होने के लिए वो सोमवार को मिस्र की राजधानी क़ाहिरा जाएंगें.

हमास और इसराइल के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही का़हिरा में मौजूद हैं.

अरब लीग देशों ने भी रविवार को एक आपातकालीन बैठक कर मंगलवार को अरब लीग के एक प्रतिनिधिमंडल को ग़ज़ा भेजने का फ़ैसला किया.

लेकिन एक तरफ़ जहां युद्ध विराम की कोशिशें जारी हैं वहीं दूसरी ओर इसराइली हमले भी जारी हैं.

भीषण हमले

रविवार को इसराइल ने अब तक का सबसे भीषण हमला किया जिसमें एक ही परिवार के नौ लोग समेत कुल 23 लोग मारे गए थे.

मारे जाने वालों में ज़्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.

हमास के एक पुलिसकर्मी मोहम्मद दालो के परिवार के नौ लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताते हुए बान की मून ने कहा कि इन हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए.

लेकिन हमास ने कहा कि दालो परिवार के लोगों की मौत का बदला ज़रूर लिया जाएगा.

इसराइली सेना का कहना है कि उसने रविवार की रात ग़ज़ा में 80 ठिकानों को निशाना बनाया जबकि हमास ने इसराइल पर एक रॉकेट हमला किया.

रविवार को इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि वो इस ऑपरेशन को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि 75 हज़ार रिजर्व सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दे दिए गए हैं.

लेकिन मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने कहा कि इसराइल अगर ज़मीनी हमला करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और मिस्र इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा.

इस बीच ब्रितानी ग़ैर-सरकारी संस्था ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने कहा है कि ग़ज़ा में लोगों के पास खाने-पीने के सामान की भारी कमी है और ज्यादातर लोग अपने घरों में फंसे हए है. संस्था के अनुसार दिन में 18 घंटों तक बिजली ग़ायब रहती है.

ग़ज़ा में 2006 में हुए प्रजातांत्रिक चुनाव में हमास ने ग़ज़ा पर क़ब्ज़ा कर लिया था. इसराइल ने 2005 में ग़ज़ा पट्टी छोड़ दिया था लेकिन ग़ज़ा पर इसराइली घेराबंदी अब भी मौजूद है.

इसराइल, अमरीका और यूरोपीय संघ हमास को एक चरमपंथी संगठन मानता है.

फेसबुक पर बंद के खिलाफ टिप्पणी करना महंगा पड़ा

0

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के निधन के बाद ‘मुंबई बंद’ की फेसबुक पर आलोचना करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि इस महिला की पोस्ट को ‘लाइक’ करने वाली उनकी एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है.

महिला पर ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का आरोप लगा है. बाद में उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.

उत्तरी मुंबई के पालघर के इंस्पेक्टर श्रीकांत पिंगले ने बीबीसी से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है.

इंस्पेक्टर पिंगले ने बताया कि इन दोनों लड़कियों को आईपीसी की धारा 505 और आईटी एक्ट की धारा 66 ए के अंतर्गत गिरफ़्तार किया गया था.

शनिवार को ठाकरे का निधन हो गया और रविवार को उनके अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा. इस दौरान मुंबई बंद रही.

वैसे शनिवार को जैसे ही ठाकरे के निधन की खबर आई तो व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने लगे और टैक्सियां सड़कों से गायब होने लगी. माना जाता है कि शिवसेना समर्थकों की ओर से हिंसा किए जाने की आशंकाओं को देखते हुए ऐसा हुआ.

बंद पर नाराजगी

मुंबई के अनाचक थम जाने से बहुत से लोगों को आने-जाने में समस्याएं हुई और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला.

लेकिन इस मामले में गिरफ्तार की गई 21 वर्षीय महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, “ठाकरे जैसे लोग रोज पैदा होते हैं और मरते हैं और इसके लिए बंद नहीं होना चाहिए.”

हाल के महीनों में पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट डालने के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

पिछले महीने पॉन्डिचेरी में पुलिस ने एक 46 वर्षीय कारोबारी रवि श्रीनिवासन को गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने अपने ट्वीट में भारतीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की आलोचना की.

सिंतबर में कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को मुंबई में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

इससे पहले अप्रैल में पश्चिम बंगाल में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करने वाले कार्टून अपने दोस्तों को ईमेल किए.

छबी वाड़ा ( कमीशन ) का अजगर खा रहा है लेकसिटी में पर्यटकों को

0

उदयपुर, लेकसिटी में इन दिनों पर्यटकों की बहार आयी है साथ ही छबी वाड़ा (कमीशन) के चलते लपकों की भी पौ बारह हो गयी है। इन लपकों के हर जगह कमीशन फिक्स है ओर इसी कमीशनखोरी के चलते पर्यटक यहां से जाते हुए कहता है सिटी अच्छी है लेकिन बहुत मंहगी है। क्यों कि पर्यटकों को हर चीज के 2 से 8 गुना तक ज्यादा पैसे देने पडते है।

सर्दिया शुरू होते ही दीपावली की छुट्टियां व गुलाबी ठंड की वजह से लेकसिटी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र होती है ओर विदेशी पर्यटकों के साथ साथ देसी पर्यटक भी उमड पडते है। प्रशासन जो हर वक्त लपकों पर अंकुश के दावे करता है इस बार उसके दावे खरे नहीं उतरे। पर्यटक लेकसिटी मे कदम रखते ही ना चाहते हुए भी लपकों की गिरफ्त में आ जाता है। और उसको हर कदम पर दुगुना पेसा देना पडता है ओर लपकें अपनी छबीवाडा (कमीशन) के चक्कर में पर्यटकों को ऐसा उलझाते है कि कई पर्यटक तो दुबारा यहां न आने की कसम खा कर चले जाते है।

कमीशन का अजगर झीलों की नगरी में इतना बडा हो चुका है कि लेकसिटी में हर जगह यह पर्यटकों की जेब से हजारों रूपये निगल रहा है ।

सूत्रों के अनुसार होटल किराया में 20 प्रतिशत, खरीददारी में 20 से 40 प्रतिशत, टयूरिस्ट पांइट पर बोटिंग, रोपवे घोडा सवारी, ऊंट सवारी आदि में 10 से 20 प्रतिशत जहां रेट फिक्स है जैसे फतहसागर पिछोला पर बोटिंग की रेट फिक्स है वहां 10प्रतिशत कमीशन होता है लेकिन वहीं सीजन मे अगर ऊंट सवारी करनी है या घोडा सवारी करनी है तो यहां 20रूपये लगते है वहीं 50 से 100रूपये वसूले जाते है। और 20 से 30 प्रतिशत कमीशन यह लपके ले जाते है लपके अपनी बातो ओर स्वभाव के जाल में फ़ांस कर पर्यटकों को उनकी मनचाही जगह खरीददारी कराने ले जाते है। वहां से भी कमीशन उठाते है। यहां तक की विदेशी पर्यटकों से तो बाल कटवाने के लिए भी 50रूपये की जगह 300 से 500रूपये वसूल कर 100 से 200 रूपये कमीशन ले लेते है।

पहले से बुक करा लेते है होटले : दीपावली के बाद गुजराती हजारों की संख्या में आते है लपके पहले ही होटल के रूम बुक करा लेते है। नाम पते नहीं छापने की शर्त पर एक लपके ने बताया कि इस सीजन में उसने अलग अलग होटल में 500 से 1000 रूपये में 15 रूम चार दिन के लिए बुक करवाये है और उन रूम के5 से 7 हजार रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पर्यटको से वसुले।

पार्टी देखते ही पता लगा लेते है कितना पैसे देगें : लपके पर्यटक (पार्टी) पहचानने मे इतने शातिर होते है कि देखते ही भांप लेते है पिछले 8 साल से टयूरिस्ट लाइन में काम कर रहे रंजीत टेलर ने बताया कि पर्यटको का वाहन, उनके कपडे जूते और साथ लाये नये बेग को देख कर अंदाजा हो जाता है कि यहां ’’पतिया’’ (बेकार) है या ’’ चोकर’’ है।

शहर के बाई पास से होती है मोनिटरिंग : सीजन के दिनों में सुबह जल्दी बाईपास पर जाकर खडे हो जाते है और वहीं से गाडी के पिछे लग जाते है ओर यदि एक लपका गाडी के पिछे लगता है तो दूसरा फिर उसके काम में दखल नहीं देता तथा जब तक वह पर्यटक उदयपुर नहीं छोडता उसका कमीशन वहीं लपका लेता है। और बस स्टेण्ड व निजी ट्रावेल्स की आने वाली बसों पर पुराने और गिरोह बना कर काम करने वाले लपके अपना मालिकाना हक समझते है और उसमे से उतरते हर पर्यटक को वही डील करते है।

100रूपये की चीज के 500रूपये : कमीशन खोरी के चक्कर में जगदीश चौक और घंटाघर सहेलियों की बाडी दूधतलाई आदि हैडीक्राफ्ट की दुकानों पर 100 रूपये की कोई चीज 500 से 1000 रूपये मे बिकती है।एक साधारण शॉल जिसकी लोकल मार्केट मे किमत 100रूपये है उसके 500 से 1000 रूपये वसुले जाते है। चमडे की छोटी छोटी चीजे भारी दामों में बिकती है। हैण्डीक्राप*ट के बडे बडे शो रूम मालिक तो विदेशी टयूरिस्ट को उनके शो रूम तक लाने का ही हज़ारों रूपया देते है कि बस एक बार हमारे शो रूम में विदेशी पर्यटक पहुंच जाए।

प्रशासन को परवाह नहीं : इतना सब कुछ खुले आम धडल्ले से चलता है कि प्रशासन को पता होते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं होती। टयूरिस्ट पुलिस तो लपकों से ही हफ्ता वसूल कर सोयी रहती है। तो स्थानिय पुलिसवालें भी निष्क्रिय है। शहर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कार्यवाही होती है और लपकागिरी करते हुए पकडे भी गये है।

उचक्के गले से चैन तोड़ कर ले गए

उदयपुर,शहर के हिरणमगरी क्षैत्र में बाइक सवार दो बदमाश वृद्घा के गले से स्वर्ण चेन छिन कर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी थानान्र्तगत पानेरियों की मादडी धोलीमगरी मयुरवन कोलोनी निवासी सुशीला(६३) पत्नी शांतिलाल जैन रविवार अपरान्ह घर से अशोक नगर में आयोजित सामाजिक समारोह में जाने के लिए घर से रवाना हुई। इस दौरान आये बाइक सवार दो बदमाश उसके गले से सवा तोला स्वर्ण चेन छिन कर फरार हो गये। बदमाशों की उम्र करीब २५ वर्ष बताई जाती है। सुशीला घर से ऑटों के लिए रोड की तरफ जा रही थी। पिछे से आये बदमाश उसकों पार कर आगे गये । वहां से वापस लोटते समय वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई है।

तेज बारिश और आंधी से बचाएगी यह बाइक

0

हम सभी जब कभी अपनी प्‍यारी बाइक पर किसी लांग ड्राइव पर निकलतें हैं तो यही सोचतें हैं कि यह ड्राइव बेहद ही शानदार होनी चाहिए। इसके लिए हम कई प्रकार के जतन भी करतें हैं लेकिन कभी-कभी मौसम हमारा साथ नहीं देता है और पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। मौसम के साथ न देने की यदि बात करें तो मसलन तेज आंधी, बारीश आदि। एक बाइक पर तेज रफ्तार में खुले आसमान के नीचें फर्राटा भरना एक मुश्किल भरा होता है।

तेज बारीश के बीच सड़क पर जब आप किसी सिग्‍नल पर रूकतें हैं और आप अपने पास खड़ी किसी को देखतें हैं तो आपके जेहन में भी यह सवाल उठता है कि काश आप भी बारीश से बच सकतें। लेकिन अब आपकी यह समस्‍या जल्‍द ही खत्‍म हो जायेगी। यह खबर आप दुनिया की पहली हिन्‍दी ऑटोमोबाइल वेबसाईट ड्राइवस्‍पार्क पर पढ़ रहें हैं। जी हां, अब दुनिया में क्रॉसबो नाम की एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक आ गई है जो कि आपको न केवल तेज हवाओं से बचाऐगी बल्कि यह बाइक तेज बारिश में भी आपकी खूब मदद करेगी। आइये तस्‍वीरों के माध्‍यम से जानतें हैं इस शानदार बाइक के बारें में।

आपको बता दें कि इस बाइक का निर्माण मशहूर डिजायनर फील पॉले ने किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से लबरेज इस बाइक से फर्राटा भरने में अपना एक अलग ही मजा है।

कंपनी ने इस बाइक को ऑल वेदर बाइक यानी की हर मौसम बाइक की संज्ञा दी है। इस बाइक में कंपनी ने एक बेहद ही शानदार कनौपी का प्रयोग किया है। जो कि बाइक के अगले हिस्‍से में प्रयोग की जाती है। बारीश के दौरान आप इस कनौपी से खुद को पूरी तरह से ढक सकतें हैं।

इस बाइक को बेहद ही सलीके से डिजायन किया गया है जो कि तेज रफ्तार के दौरान भी हवाओं को चीरतें हुए आसानी से आगे बढ़ सकता है। इसके अलावा इसकी बेहतरीन सीटिंग और आकर्षक सस्‍पेंशन चालक को तेज रफ्तार के दौरान भी बेहतर संतुलन प्रदान करता है।

इस कनौपी में बेहद ही शानदार ग्‍लास का प्रयोग किया गया है, जो कि तेज बारीश, स्‍नो फॉल या फिर आंधी के दौरान भी चालक को बेहतर तरीके से सड़क पर ध्‍यान लगाने में पूरी मदद करता है। इसके अलावा तेज हवाओं का भी इस कनौपी पर कोई असर नहीं होता है।

कंपनी ने इस बाइक को फ्रंट से भी बेहद शानदार लुक दिया है। देखने में यह किसी सूपर फास्‍ट स्‍पोर्ट बाइक की तरह दिखती है।

इस बाइक में जिस कनौपी यानी की वाइजर का प्रयोग किया गया है वो आपके पूरे शरीर को ढकने में सक्षम है। इसके अलांवा इस बाइक पर सवार होने के बाद आपको हेल्‍मेट पहनने की भी जरूरत नहीं है।

फिलहाल इस बाइक का कान्‍सेप्‍ट वर्जन ही पेश किया गया है तो अभी इस बाइक की कीमत के बारें में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

दिल , धड़कन , तनाव और योगा ( फोटो न्यूज़ )

कठोर से कठोर दिल भी पिघल जता है । अब वैज्ञानिकों को लगता है की वे इसका कारण जान गए है । शोध के अनुसार जब हम खुद को एक दुसरे की जगह रख कर सोचते है तो मस्तिक्ष का वह भाग निष्क्रिय सा हो जाता है जो निष्पक्ष एवं निष्ठुर विश्लेषण करता है । इससे स्पष्ट होता है कि बहुत समझदार लोग भी दर्द भरी कहानी से दुखी हो जाते है । केस वेस्टर्न यूनिवर्सिटी ओहिया के शोध करता एंथनी जैक ने ४५ लोगों पर यह शोध किया । उन्होंने कहा कि दूसरों के दर्द को महसूस करने वाली सोच और विश्लेष्णात्मक रुख एक दुसरे से अलग है तथा एक समय में दोनों एक तरह के विचार नहीं हो सकते यही वजह है कि जब आप विश्लेषण करते है तो दुसरे के दर्द को महसूस नहीं करते है और जब दुसरे के दर्द को महसूस करने कि कोशिश करते है तो विश्लेषण नहीं कर पाते ।

 

एक शोध में पता चला है कि सवास्थ जांच के लिए नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाने से गंभीर बीमारी होने कि सम्भावना तो कम नहीं होती है पर इससे अनावश्यक तनाव जरूर हो जाता है ।इसका मतलब है कि ४० से ७४ वर्ष के लोगों के लिए जो फ्री हेल्थ चैकअप होते है वह सिर्फ समय कि बर्बादी है । इसकी शुरुआत २००९ में इसलिए कि गयी थी ताकि ह्रदय रोग व् डायबटीज का समय रहते पता चल सके और कई जाने बचायी जा सके पर एक सर्वे में पता चला कई कि इसके बावजूद भी लोगों की म्रत्यु दर में कोई कमी नहीं आई है ।

 

साडे तीन हज़ार मीटर कि ऊँचाई पर तीन घंटे में चड़ने के बाद कोई भी पस्त हो जायगा पर यह एथलीट उनमे से नहीं है क्योकि इस कड़ी मेहनत के बाद उसने पहाड़ कि चोटी पर योग किया ।

स्लोवानिया कि मार्टिना कुफर ने ऐल्प्स कि पर्वत चोटी पर खुबसूरत नज़ारे के बिच योग कि सुन्दर मुद्राओं का प्रदर्शन किया । मार्टिना कि इन मुद्रओं को डर्बी शायर के फोटोग्राफर ल्युकास वर्जेशा ने केमरा में कैद किया है । ल्युकास ने ही मार्टिना को इस ट्रिप के लिए तैयार किया था । ल्युकास ने कहा था कि मार्टिना ने अपनी योग मुद्राओं को एक फोटो ब्लॉग पर डाली थी उसे देख कर मुझे एल्प्स कि खुबसूरत पहाड़ियों में योग के नज़ारे को कैमरा में कैद करने का विचार आया था ।

 

एक अमरीकी वैज्ञानिक ने ऐसा यंत्र बनाया है जो दिल कि धड़कन से पेस मेकर को चलाएगा । अगर यह कामयाब रहा तो पेस मेकर कि बैटरी बदलने के लिए बार बार ओपरेशन नहीं करना पड़ेगा । अभी इसका परिक्षण चल रहा है मिशीगन यूनिवर्सिटी के डॉ.अमीन करामी ने बताया । पेस मेकर इस्तमाल करने वालों के लिए यह तकनीक काफी फायदे वाली हो सकती है । यह मशीन पेस मेकर के लिए दस गुना से ज्यादा बिजली पैदा कर सकती है ।मिशीगन यूनिवर्सिटी कि शोध कर्ता दिल कि धड़कन का इस्तमाल ऊर्जा के स्त्रोत के रूप में कर रहे है ।डॉ. अमीन करामी ने बताया कि ” पेस मेकर की बैटरी बदलने के लिए हर सात साल में ओपरेशन करना पड़ता है ।यह नया यंत्र पेस मेकर इस्तमाल करने वालों को इस तकलीफ से बचा जा सकता है ।

मुख्यमंत्री ने देवास परियोजना द्वितीय शिघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

देवास तृतीय एवं चतुर्थ चरण के सर्वे की घोषणा की

उदयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संक्षिप्त प्रवास के तहत मादडी बांध पहुंच कर देवास परियोजना का जायजा लिया तथा देवास परियोजना के तीसरे व चौथे चरण के सर्वे की घोषणा करते हुए दूसरे चरण को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिये।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानगढ धाम (बांसवाडा) से देवास परियोजना का जायजा लेने के लिए शाम चार बजे मादडी पहुंचे जहां अब तक हुई कार्य की विस्तृत रूप से समझा और मादडी बांध का जायजा लिया तथा आकोदडा बांध जिसका की कार्य अभी तक ४८प्रतिशत हुआ है तथा ठेकेदार के चले जाने से अटका पडा है। उसको जून २०१३ तक पूरा करने के निर्देश दिया। देवास परियोजना ३ व ४ जिसमे गोगुन्दा के पास नाथियावल गांव में ५०० एमसीएफटी का बांध प्रस्तावित है। यहां से १०.३८ किमी की सुरंगे बनेगी जो आकोदडा वाली मुख्य सुरंग से जुडेगी व गोगुन्दा के अम्बावा गांव के पास ५०० एमसीएफटी बांध प्रस्तावित है यहां ३.८८ किमी की सुरंगे बनेगी जो नाथियावल वाली सुरंग से जुडेगी। इस परियोजना के सर्वे की मुख्य मंत्री ने हरिझण्डी दे दी व सर्वे चार महिने मे पूरा कर रिपोर्ट देने को कहा इस सर्वे में ७८.९ लाख का खर्च आयेगा। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि देवास परियोजना ३ व ४ चरण को पूरा करने में लगभग ८०० करोड रूपये का खर्च आयेगा जो प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधायक गुलाब चंद कटारिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आयी थी तो कटारिया जी बहुत हो हल्ला कर रहे थे कि देवास का काम अटका पडा है जबकी हमने दूसरे चरण में खर्च हुए ३१० करोड में से २७० करोड रूपये इसी कांग्रेस सरकार में दिये है जबकी पिछली बीजेपी की सरकार थी जिसमें ३०करोड रूपये ही दिये गये थे। मुख्यमंत्री ने अपने अल्प प्रवास के दौरान बछार गांव पंचायत में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का उदघाटन किया तथा वहां हुई संक्षिप्त सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार और केन्द्र सरकार ने ग्रामीणों के विकास के लिये कई योजनाएं बनाई है जो धीरे धीरे क्रियान्वित हो रही है। इसी के अंतर्गत आज बछार जैसे छोटे से पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ३०० मकान बन गये है। और आज राजीव गांधी सेवा केन्द्र भी खुल गया है अब ग्रामीणों को छोटे सरकारी कार्यो बिजली, पानी का बिल, मूल निवास, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के लिए चक्कर नहीं काटने पडेगें और सब यही हो जाएगा।

इससे पूर्व कारगेट रूकवा कर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने हुए एक मकान का जायजा लिया। मादडी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की अगुवाई में सांसद रघुवीर मीणा, विधायक सज्जन कटारा शहर जिलाध्यक्ष कांगे्रस निलिमा सुखाडिया, विधायक गजेन्द्र ङ्क्षसह शक्तावत, जनजाति आयोग उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी आदि मौजुद थे।

PHOTO – Abdul Latif

गहलोत एवं केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया महाराणा प्रताप हवाई हड्डे से राजकीय वायुयान द्वारा सांय ६ बजे जयपुर प्रस्थान कर गए।

लापरवाह अफसरों के कारण गई कई जानें

उदयपुर। प्रतापनगर से अहमदाबाद रोड की तरफ जाने वाले बाइपास रोड पर चौराहे से लेकर पुराने टोल नाके तक बने मौत के डिवाइडरों ने कई लोगों की जाने ले ली है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, लेकिन नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं, जबकि इन डिवाइडरों को हटाने के लिए प्रतापनगर थानाधिकारी कई बार पत्र लिख चुके हैं।

एडीएम सिटी भी नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर जनहित में इन डिवाइडरों को हटाने की मांग कर चुके हैं। गौरतलब हैं कि प्रतापनगर से गोर्वधनविलास रोड तक बाइपास बना तब वसूली के लिए टोलनाका, डिवाइडर एवं रोड के मध्य एक कमरा बनाया गया था। टोल वसूली की समाप्ति के बाद कमरा तो हटा लिया गया, लेकिन डिवाइडरों को नहीं हटाया गया।

ये डिवाइडर ही मौत के डिवाइडर बन गए हैं, जिन्होंने अब तक सैंकड़ों मासूम लोगो की जाने ले ली है।

 

सो.- मददगार

इस्लामिक साल हिजरी सन् 1434 का आगाज

ताजिए २५ को निकलेंगे

उदयपुर, गुरूवार को चांद दिखाई देने के साथ ही इस्लामिल नव वर्ष हिजरी १४३४ का आगाज हो गया। चांद के अनुसार ताजियों का जुलूस २५ नवम्बर को निकाला जाएगा।

गुरूवार को सर्द बमारो के बीच शाम को ज्यों ही चांद दिखाई दिया मुस्लिम मौहल्लों में हर्ष छा गया। सभी ने आतिशबाजी कर इस्लामिक नव वर्ष हिजरी १४३४ का इस्तकबाल किया। अंजुमन की हिलाल कमेटी के सदर शराफत खान, सेकेट्र्री फारूक हुसैन, खजांची मोहम्मद हुसैन, हाजी जंगदाद खां, जहीरूद्दीन सक्का आदि ने इस अवसर पर खुशी का इजहार करते हुए सभी को नये साल की मुबारकबाद पेश की है। मुस्लिम महासभा राजस्थान के जिलाध्यक्ष इलियास मुल्तानी ने भी सभी को नये साल की मुबारकबाद दी है।

नशीली वस्तु खिलाकर छात्र को लूटा

उदयपुर, शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में अहमदाबाद से उदयपुर आ रही एक बस में सहयात्री को नशीली वस्तु खिलाकर हजारों की नकदी और एक लैपटॉप लूटने का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिषेक पुत्र अवदेश कुमार निवासी नोतल गुजरात १० नवम्बर को अहमदाबाद से उदयपुर के लिए एक बस में सवार होकर रवाना हुआ था। अभिषेक गुजरात की साया ग्रुप में मार्केटिंग विभाग मेें कार्यरत है। उदयपुर आते समय उसके पास में एक अन्य युवक बैठ गया। इस आरोपी युवक ने बातों-बातों में ही अभिषेक को अपना मित्र बना लिया। रास्ते में ढाबे पर बस रूकने पर आरोपी युवक एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया। आरोपी युवक ने उसे अपनी तबीयत खराब बताते हुए अभिषेक को भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए बोतल आगे बढाई तो अभिषेक ने मना कर दिया। आरोपी के ज्यादा जिद करने पर अभिषेक ने कोल्ड ड्रिंक के आखिर में दो घूंट पी लिए। इसके बाद वह बेहोंश हो गया। आरोपी ने अभिषेक के दो बैग लूट लिए। जिसमें से एक में तो लैपटॉप और दूसरे में चालीस हजार रूपए नकद, कपडे और मोबाईल थे। उदयपुर आने के बाद बस में अभिषेक बेहोंश ही पडा रहा तो ट्रावेल्स के कर्मचारियों ने उसे एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस एम.बी. चिकित्सालय पहुंची और होंश आने पर अभिषेक से सारी जानकारी लेकर उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन उदयपुर पहुंचे और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।