पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े, डीजल के 6 पैसे प्रति लीटर घटे

petrol-price

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की है जबकि डीजल एक पखवाड़े में दूसरी बार सस्ता किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने शुक्रवार को बताया कि पेट्रोल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल छह पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट शामिल नहीं है।

नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। वैट सहित दिल्ली में पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़े हैं। यह 64.21 रुपए प्रति लीटर की जगह अब 64.58 रुपए का मिलेगा। वैट सहित राष्ट्रीय राजधानी में डीजल आठ पैसे सस्ता हुआ है। एक लीटर डीजल अब 52.59 रुपए के बजाय 52.51 रुपए में मिलेगा।

पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 1 सितंबर से अब तक तीन बार में 4.49 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। 1 सितंबर को इसकी कीमत 3.38 रुपए तथा 17 सितंबर को 0.74 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। अब पेट्रोल की कीमत 15 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। डीजल के दाम दिल्ली में इससे पहले 15 सितंबर को 31 पैसे घटाए गए थे।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल तथा डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार होगी –

पेट्रोल

महानगर…………पुरानी दरें………… नयी दरें

दिल्ली…………….64.21…………….. 64.58

कोलकाता………..67.42…………….. 67.61

मुंबई………………70.64……………..61.00

चेन्नई…………….63.76……………..64.13

डीजल

महानगर…………पुरानी दरें…………. नयी दरें

दिल्ली…………….52.59…………….. 52.51

कोलकाता………..54.89……………… 54.83

मुंबई………………58.10……………… 58.03

चेन्नई…………….54.06……………… 53.98

Previous articleबच्चे नदी में नहा रहे थे नदी में , और नदी में दौड़ पड़ा करंट – 7 की हालत नाजुक
Next articleदिनदहाड़े अध्यापिका का पर्स छीन भागे मोटरसाइकिल सवार उचक्के