राजस्थान में 15 मिनट की पेट्रोल पम्प की हड़ताल – 15 मिनट का रहेगा ब्लेक आउट

petrol-priceउदयपुर . पेट्रोल पम्प संचालकों की मांगों को लेकर पेट्रोल पम्पों पर बुधवार शाम 7 से 7.15 बजे तक ‘ब्लैक-आउट’ रहेगा। इस दौरान पेट्रोल की बिक्री नहीं होगी। इमरजेंसी वाहनों को छूट रहेगी। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन डीलर कमीशन की गणना में बदलाव समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। ‘ब्लैक-आउट’ के दौरान पम्प की लाइटें बन्द रखकर विरोध जताया जाएगा।

राजस्थान के 3000 से अधिक पेट्रोल पम्पों पर हड़ताल का असर रहेगा। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि ‘ब्लैक-आउट’ के लिए सभी पम्प संचालकों से सम्पर्क किया जा चुका है। ब्लैक आउट के दौरान आपातकालीन वाहन जैसे दमकल, एम्बुलेंस आदि को जरूरत पडऩे पर आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने सरकार स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर 15 नवम्बर को पेट्रोल पम्पों पर कामकाज बन्द करने की चेतावनी दी है।

19 व 26 नवम्बर : पम्पों पर शाम 7 से 7.15 बजे तक ब्लैक -आउट ।

3 नवम्बर : पेट्रोल पम्प के लिए डिपो से माल नहीं उठाया जाएगा।

15 नवम्बर : सभी पम्प पर खरीद-बिक्री पूरी तरह बन्द। डीलर हड़ताल पर रहेंगे।

Previous articleअनुराधा पोड़वाल, कुमार शानू सजाएंगे सुरों की शाम, दशहरा-दीपावली मेला 21 से
Next articleगीतांजली में दाड़ी देख मरीज के साथ भेदभाव बिना ऑपरेशन के थमा दिया डिस्चार्ज टिकिट