पुणे: पत्नी की निर्मम हत्या, कटे सिर को हाथ में लेकर सड़कों पर घूमता रहा पति

husband-kills-his-wife-1444381195

 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 60 साल के शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके सिर को सरेआम सड़कों पर लेकर घूमता रहा है। सड़क से गुजरने वाले जिस भी शख्स ने इस घटना को देखा वो सन्न रह गया।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के पीछे की वजह पति का पत्नी के कैरक्टर पर शक करना बताया जा रहा है। आरोपी का नाम रामू चव्हाण है। आरोपी रामू की उम्र 60 साल है, उसने अपनी पत्नी की हत्या चारित्रिक संदेह की वजह से कर डाली। रामू ने अपनी पत्नी (55) का कुल्हा़ड़ी से सिर काट डाला। आरोपी पेशे से चौकीदार बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रामू सरेआम सड़कों पर अपनी पत्नी का कटा सिर लेकर घूमता रहा। रांमू के एक हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिससे उसने पत्नी का सिर काटा था। जिसने भी इस मंजर को देखा वो सन्न रह गया।

घटना से सन्न राहगीरों में से कुछ लोगों ने इस बर्बर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी इस वाक्ये को देखकर दंग रह गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Previous articleउदयपुर मार्बल एसोसिएशन के चुनाव पर कोर्ट का स्टे – निवर्तमान अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से चुनाव करवाने का आरोप।
Next articleजयपुर में बेरोजगार युवाओं पर चली पुलिस की लाठियां