स्कूल के सामने डाला मलबा

उदयपुर। नगर निगम की घोर लापरवाही का नमूना आज देहलीगेट पर देखने को मिला।
अश्विनी बाजार में चल रहे नाला निर्माण और सफाई के काम में निकाला गया मलबा, भराव और गंदगी नगर निगम के कर्मचारियों ने पिछली रात को देहलीगेट स्थित तैयाबियाह स्कूल के गेट के सामने डाल दी, जिससे स्कूल में बदबू फैल गई। छात्रों और अध्यापकों का आज स्कूल में आना-जाना मुश्किल हो गया। सुबह स्कूल प्रशासन ने माजरा देखा, तो कड़ा विरोध जाते हुए बोहरा समाज के प्रतिनिधियों को बताया, जिस पर स्कूल प्रशाशन और बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध जताते हुए नगर निगम कमिश्नर को शिकायत की और मौके पर आए नगर निगम के अधिकारियों ने गलती स्वीकार कर मलबा उठाने का आश्वासन दिया।
IMG_0589

Previous articleपति ने स्मैक पीना नहीं छोड़ा
Next articleनगमा को विधायक का ‘किसÓ करने वाला वीडियो हुआ वायरल