राजस्थान सहकारिता में पहली ई-कॉमर्स सुविधा महिला समृद्धि बैंक में प्रारम्भ।

E-Comm. Launching

उदयपुर । ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए महिला समृद्धि बैंक की ई-कॉमर्स सुविधा का शुभारम्भ 28 नवम्बर से शुरू कर दी। महिला समृद्धि बैंक ई-कॉमर्स सुविधा प्रारम्भ करने वाला देश का पहला महिला बैंक एवं राजस्थान सहकारिता का पहला सहकारी बैंक हो गया है।
बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि महिला समृद्धि बैंक की ई-कॉमर्स सुविधा का भव्य शुभारम्भ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं सहकारिता मंत्री माननीय अजयसिंह जी किलक के द्वारा किया गया।
मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने ई कॉमर्स सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सुविधा से बैंक के एटीएम कार्ड धारक सभी ग्राहक घर बैठे ऑनलाईन ही शॉपिंग साईट से खरीददारी कर सकेंगे, रेलवे, एयर अथवा रोडवेज के टिकिट बुक कर सकेंगे एवं बिलो का भुगतान कर सकेंगें। यह बैंक ई-कॉमर्स सुविधा प्रारम्भ करने वाला राजस्थान का पहला सहकारी बैंक एवं देश का छठा सहकारी बैंक बन गया है।

Previous articleNSUI की छात्रा पदाधिकारी ने गृहमंत्री कटारिया को कह दिया ये हमारे नेता नहीं – नहीं ली शपथ
Next articleपत्रकारों के साथ सल्फी – दिवाली मिलन के बहाने रिझाने की कोशिश?