रोडवेज : ग्रामीण सेवा के लिए 11 बसें और मिलीं, चालक-परिचालक का टोटा

0928_busesउदयपुर। रोडवेज प्रबंधन ने उदयपुर डिपो को 11 नई बसें ग्रामीण सेवा के लिए भेजी हैं, लेकिन चालक-परिचालक का टोटा है। चालक-परिचालक की नियुक्ति के अभाव में फिलहाल बसों को संचालन नहीं किया जा सकता।

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक सीपी चतुर्वेदी के अनुसार इन बसों का रूट निर्धारित करने, परमिट लेने और रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद इन्हें पंचायतों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही चालक-परिचालक के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम आना है। चयनित अभ्यर्थियों में से डिपो को चालक परिचालक मिलने की उम्मीद है। इससे इन बसों का संचालन किया जा सकेगा।

Previous article14 जोड़ों ने कबूला निकाह, बरसने लगी खुशियां
Next articleरंगशाला में नाटक ‘‘नमक का दरोगा’’ का मंचन