राम कृपा शर्मा उदयपुर बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने।

उदयपुर। भाजपा के देहात महामंत्री रामकृपा शर्मा ने बार एसोसिएशन चुनाव में कडी टक्कर के बाद अपने निकटम प्रतिद्धंद्धी भरत कुमार वैष्णव को 273 वोटो से परास्त कर विजयी श्री हासिल की। चुनाव घोषणा के बाद कोर्ट से बोहरा गणेश मंदिर तक विजयी जुलूस निकाला गया जिसमें बडी संख्याॅ में बार के सदस्यों ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भटृ, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण खण्डेलवाल, महेन्द्र नागदा, भरत जोशी, रोशन लाल जैन, नानालाल बया, कृष्णकांत कुमावत, जितेन्द्र जैन, ने शर्मा को माला पहना कर बधाई दी। दिन भर पुलिस का कडा जाब्ता लगा रहा।
विजयी श्री के बाद रामकृपा शर्मा की पत्नि ने उन्हे गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।
उपाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र सिंह सांखला ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी गजेन्द्र नाहर को 134 मतों से हराया
महासचिव पद पर चेतनपुरी गोस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशुतोष पुरी गोस्वामी को 65 मतों से परास्त किया।
सचिव पद पर पूर्व में ही ओम प्रकाश प्रतापत निर्विरोध निर्वाचित हुए
वित्त सचिव पर हरीश शर्मा ने मनीष खण्डेलवाल को 733 मतों से परास्त किया।
पुस्तकालय सचिव पद पर हेमंत पालीवाल ने सुश्री सैयद रिजवाना रिजवी को 649 मतों से परास्त किया।

Previous articleआज महात्मा गांधी होते तो कांग्रेस की दशा देख माथा पीट लेते, कांग्रेस के नेताओं ने अपने कर्मों से ही अपनी पार्टी को खत्म कर डाला- कटारिया
Next articleमोदी ने पार लगाई बीजेपी की नैया- गुजरात में एक बार फिर भाजपा, हिमाचल में भी खिलेगा कमल