अभिनेता रणवीर कूपर के विरूद्घ सम्मन जारी

उदयपुर, फिल्म शूटिंग के दौरान धुम्रपान करने के आरेापी अभिनेता रणवीर कपूर के खिलाप* न्यायालय ने पेशी पर उपस्थित रहने का सम्मन जारी किया है।

प्रकरण के अनुसार गत २८ मई को गणगौर घाट पर ’’ ये जवानी है दीवानी’’ पि*ल्म शूटिंग के दौरान अभिनेता रणवीर कपूर ने सिगरेट पी थी। इस पर गणगौर घाट निवासी हरीश वैष्णव की शिकायत पर थानाधिकारी हरेन्द्र ङ्क्षसह ने परिवाद जरिए धुम्रपान प्रतिषेध अधिनियम की धारा ५ में परिवाद न्यायालय में पेश किया था। इस पर न्यायालय ने सम्मन तामिल कर रणवीर को २६ जून को हाजिर होने को आदेश दिया था। मंगलवार को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने दुबारा तामिल के लिए सम्मन जारी कर आगामी पेशी २६ जुलाई को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया।

Previous articleज्ञापन देने गए भाजयुमों कार्यकर्ता पुलिस से उलझे
Next articleस्थानीय स्तर गाइड परीक्षा 1 को