कैद से भगा ले गयी प्रेमिका अपने प्रेमी को

उदयपुर , महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती जेल में सजायाफ्ता कैदी लक्ष्मण मेघवाल रविवार रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। नाइट ड्यूटी पर कांस्टेबल राधाकिशन और संजय कुमार तैनात थे। हत्या के मामले में सजा काट रहे लक्ष्मण के खिलाफ सूरजपोल थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी मुबारिक शुक्रिया ने इन कांस्टेबलों से पूछताछ की।

इसके अलावा 16 अगस्त से 20 अगस्त तक कैदी से मिलने आने वाले, उसके लिए खाना लाने वालों से भी पूछताछ की गई। सीआई गोवर्धनलाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यही सामने आया है कि कैदी लक्ष्मण अपनी प्रेमिका के साथ ही गया है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों की ओर रवाना कर दी गई हैं।

Previous articleयूनिवर्सिटी चुनाव मत गणना में नहीं रखी पारदर्शिता और की अपनी मनमानी
Next articleबैंकों में दो दिन नहीं होगा लेन-देन