सऊदी अरब: मदीना मस्जिद के पास ‘धमाका’

WhatsApp-Image-20160704 (2)

सऊदी अरब के मदीना में धमाके की ख़बरें आ रही हैं.

सोशल मीडिया में काला धुंआ और जली हुई कारों का वीडियो भी वायरल हो गया है.

लेकिन इस धमाके के बारे में विरोधाभासी खबरें आ रही हैं. हालाँकि कई टीवी चेनल और न्यूज़ वेब साईट पर इस धमाके की खबरे आरही है .

कुछ खबरों के मुताबिक एक आत्मघाती हमलावर ने पैंगंबर मुहम्मद साहब के मस्जिद के नज़दीक सुरक्षा मुख्यालय के पास ख़ुद को उड़ा लिया है.

दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि मस्जिद के पास हरम की पार्किंग में एक कार में आग लग गई.

मदीना इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली जगहों में से एक है.

इससे ठीक पहले पूर्वी शहर कतीफ़ में एक शिया मस्जिद के पास आत्मघाती हमला होने की ख़बर है.

इस हमले में हमलावर की मौत हो गई है लेकिन अन्य किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है.

News source – BBC

WhatsApp-Image-20160704

Previous articleमहिला आरटीओ इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी- पहले खुले आम चौथ वसूली और बाद में किया ये कारनामा
Next articleबुजुर्ग महिला को बस ने कुचला, गाड़ी ले भागा ड्राइवर