सेना भर्ती रैली ५ से अजमेर में

उदयपुर, । सेना भर्ती कार्यालय कोटा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना भर्ती रैली ५ से १२ सितम्बर तक कायद विश्राम स्थली, अजमेर में होगी।

उदयपुर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल(से.नि.) बी.एस. भाटी ने बताया कि इस भर्ती रैली में ७ सितम्बर को राजसमन्द एवं ८ सितम्बर को प्रतापगढ जिले के अभ्यार्थियों की सैनिक सामान्य, सैनिक क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी एवं सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिये सैनिक कल्याण कार्यालय उदयपुर से सम्पर्क साधा जा सकता है।

Previous articleशक्ति नगर चौराहा का कट खुलवाने की मांग
Next articleमहिला हॉकी में केन्द्रीय विद्यालय नं.1 को मिला गोल्ड मेडल