साधना फैक्ट्री के समीप झाडिय़ों में लगी आग बुझाई

images
उदयपुर। देबारी में साधना फैक्ट्री के समीप झाडिय़ों में आग लग गई, जिसकी सूचना के बाद नगर निगम की तीन दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। गैराज अधीक्षक बाबूलाल ने बताया कि दिन में 12 बजे के लगभग देबारी में शांतिलाल चपलोत की फैक्ट्री के पास आग लगने की सूचना मिली, जिस पर तुरंत मौके पर दो दमकल रवाना कर दी और बाद में एक और दमकल रवाना की। तीनों दमकल ने आग पर काबू पा लिया।

Previous articleमोदी से भिडऩे के मंसूबे के साथ वाराणसी पहुंचे केजरीवाल
Next articleभीलवाड़ा में हालात सामान्य हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार,