सिंघानिया का छात्र तालाब में डूबा

105532
उदयपुर। भटेवर स्थित सिंघानिया यूनिवरसिटी का छात्र कल शाम को भटेवर तालाब पर अपने साथियों के साथ नहाने गया, जहां वह नहाते समय डूब गया। शाम को अंधेरा होने से शव को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका। शव को आज सुबह निकालकर उदयपुर के एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस के अनुसार कानपुर (यूपी) निवासी प्रशांतसिंह यहां भटेवर स्थित सिंघानिया यूनिवरसिटी से बीटैक फाइनल ईयर कर रहा था। कल शाम को वह कॉलेज के पास ही स्थित भटेवर तालाब पर दोस्तों के साथ गया, जहां नहाते समय डूब गया। इसकी सूचना उसके साथियों ने कॉलेज में दी, जिस पर कॉलेज प्रशासन के लोग पुलिस के साथ पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव को नहीं निकाला जा सका। आज सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला, जिसे उदयपुर के एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। कॉलेज प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, जिनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Previous articleकांग्रेस व भाजपा का प्रचार अभियान जारी
Next articleबजरंग बली द्वार से निकाली २०१ कलश की यात्रा