टल्ली शिक्षकों का डांस

शिक्षा सत्र अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें अभी करीब 15 दिन से ज्यादा का वक्त है। विद्यालयों में 30 अप्रैल को वार्षिक रिजल्ट घोषित करना था, लेकिन शिक्षक छुट्टियां पड़ने से पहले महफिल सजाने में लगे रहे। जालोर के सांचारे क्षेत्र के चितलवाना तहसील में आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेसावा के सरकारी स्कूल के शिक्षकों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब की पार्टी कर रहे हैं और नशे में मस्तियां कर रहे हैं।
सरकारी शिक्षकों द्वारा शराब की पार्टी में खुलेआम मस्तियां करना और झूमते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना, शर्मनाक माहौल पैदा कर रहा है। विद्यार्थियों को संस्कारवान शिक्षा देने वाले शिक्षकों के वायरल हो रहे वीडियो शिक्षा विभाग के नियमों, दायित्व और संस्कार की जिम्मेदारियों पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर काफी बहस हो रही है, जो हमारे शिक्षा महकमे में सवालिया निशान पैदा करने के साथ-साथ उसे सवालों के घेरे में भी खड़ा कर रही है।
Previous articleगालिबाज़ विधायक जो जनता को कहता है ” वोट डाल लेना ……
Next articleकिसान के बेटे हेलिकोप्टर से ले गए अपनी दुल्हनिया।