सरकारी बंगले रहता है ये कुत्ता, देखभाल के लिए जवान भी तैनात

udaipur जोधपुर रेजिडेंसी रोड पर सरकारी बंगला सी सैकंड 2 में एक साल से आरएएस या आरपीएस की बजाय विदेशी नस्ल का एक डॉग ‘डिओ’ रहता है। मालिक हैं अजमेर एसीबी में एएसपी करणीसिंह राठौड़। वे एक साल पहले जोधपुर में एसीपी टै्रफिक (पूर्व) थे। गत फरवरी रिलीव हो अजमेर चले गए। उन्हें 1 माह में बंगला खाली करना था, लेकिन एक साल बाद भी खाली नहीं किया। प्रशासन के 1 दर्जन नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। बाजार दर से किराया बकाया है, पर उन्होंने यह भी नहीं चुकाया।

डिओ’ की देखभाल में लगा है एक जवान
डिओ की देखभाल आरएसी का जवान स्वरूप कर रहा है। उसकी ड्यूटी तो पुलिस लाइन में है, लेकिन वह सुबह-शाम बंगले पर आकर डिओ को खाना खिलाता है, उसे नहलाता है, घुमाने के लिए भी ले जाता है। वह ड्यूटी के दौरान भी बंगले पर आता रहता है।

Previous articleशहर में नील गाय ने मचाई धमाचौकड़ी
Next articleहवा के बीच लहरों ने दिखाया खौफ का मंजर