पेसेफिक कोलेज की छात्रा ने की खुदकुशी की

girl-hanging-rope-suicideउदयपुर, पेसेफिक डेन्टल कालेज छात्रा ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। हादसे के भय से सहपाङ्गी छात्र अचेत हो गया। जिसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर थानान्तर्गत देबारी पेसेफिक डेन्टल कालेज बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा अहमदाबाद निवासी भव्या (१९) ने कमरे में फांसी लगा ली। जबकि हादसे के भय से सहपाङ्गी छात्र अहमदाबाद निवासी कुणाल अचेत हो गया। जिसे अचेतावस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूत्रो के अनुसार सायं भव्या व कुणाल को वार्डन ने आपत्तिजनक अवस्था में देखने पर परिजनों को सूचना कर दी । इसके भय से भव्या ने फांसी लगा ली तथा कुणाल अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका का शव एम बी चिकित्सालय मोचेरी में रखवाया तथा घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

Previous articleसुविवि में इंटर यूनिवर्सिटी वेट और पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्ट का आगाज
Next articleकला मण्डल के स्थापना दिवस का रंगारंग लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से हुआ आगाज