शहर के बीचोबीच चोरों का आतंक, नहीं उड़ी खाकी की नींद, भट्टियानी चैहट्टा से दस लाख के जैवर और डेढ लाख की नगदी की साफ

उदयपुर। उदयपुर शहर में इन दिनों चोरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । खाकी डाल – डाल है तो चोर पात-पात और घण्टाघर थाने की तो बात ही कुछ और मंदिर के दस्तावेज चुराने वाले दादा पोते का अभी तक सुराख नहीं लगा है, वहीं भट्यिानी चैहट्टा इलाके में मंगलवार रात को एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने ऐसी सेंध मारी कि हाल ही यहां रहने आए मकान मालिक का मन ही यहां से उठ गया है। सूने पडे़ मकान से चोर करीब दस लाख रूपये के जेवर और डेढ लाख रूपये की नगदी चुरा कर ले गये। इस घटना की जानकारी भी पीड़ित को तब मिली जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ जयपुर से उदयपुर लौटा। मकान मालिक ने जब सुबह उदयपुर आकर घर के ताले खोलने चाहे तो वह टूटे हुए थे। यह देख घर के सभी लोग बेसुध हो गए और सबसे पहले पुलिस को सूचना दी । कुछ देर बाद खाकी भी मौके पर पंहुच गई और घटना के बारे में जानकारी लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज जांच षुरू कर दी है। हालाकि इस घटना से पुलिस की रात्रि गस्त पर कई सवाल खडे हो रहे है क्यो कि भट्यिानी चैहट्टा शहर के बीचों बीच होने और जिस मकान में चोरी हुई उसके आसपास कई मकान होने के बाद भी किसी को पता नही चला ऐसे में लगता है कि पुलिस की रात्रि गस्त केवल नाम मात्र की रह गई है। इस चोरी की घटना के बाद मकान मालिक ने बताया कि मकान का निमार्ण कार्य चलने से यहां पर नगदी घर पर ही रखी थी लेकिन अचानक नीजी काम होने से परिवार के साथ जयपुर जाना पड़ा इसके चलते चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Previous articleदिवाली पर स्मार्ट सिटी को गंदा करने की धमकी, साफ करने वाले ही नहीं चलने देंगे एक भी झाडू
Next articleगुलाबचंद कटारिया ले रहे है राजनीति से संन्यास ? वायरल सच या साजिश