उदयपुर में युवक की सीने में गोली मार की ह्त्या – पुलिस जुटा रही है हत्या के सूत्र

उदयपुर . गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है . पुलिस के मुताबिक़ युवक की ह्त्या किये जाने की आशंका है युवक के साइन में गोली मारी गयी है .  मौके पर मृतक की स्‍कूटी एवं खून बिखरा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राकेश कुमार सिंधी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे।

परिजनों ने बताया कि रात को बिना कहे राकेश घर से निकला था। रात 12 बजे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ रहा, तब से उसके बारे में पूरा परिवार चिन्तित था। पुलिस को मौके पर शव के पास ही उसकी एक्टिवा भी पड़ी मिली। पुलिस ने पास ही होटल व आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन सभी ने घटना से अनभिज्ञयता जताई है। पुलिस मृतक के साथ में रात को रहे लोगों का पता लगा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है, मौके पर उप अधीक्षक ओम कुमार और सीआई रविन्द्र कुमार चारण ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में भिजवाया गया है। पुलिस का मानना है कि घटना मध्यरात्रि के बाद की है। घटना में अहम सुराग तलाशने के लिए एफएसएल टीम को बुलवाया गया है। मौके पर खून के कतरें मिले है व भारी मात्रा में भीड जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Previous articleपुलिस कर रही है “वसूली भाई” वाला काम – धमका कर राठोड़ी से उगाही कर रही है .
Next articleस्वाइन फ्लू की मॉनिटरिंग नियंत्रण के लिए ‘टास्क फोर्स’ बनाकर भूल गई सरकार