पैसे न मिलने पर छात्र को रेल पुलिस ने चलती ट्रेन से फेंका .

https://youtu.be/oPqn5G-WXz0

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे छात्र वेंकटेश की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। उसे रेल पुलिस ने ही चलती ट्रेन से धक्का देकर मारा था। एक वीडियो वायरल होने के बाद छात्र के परिजनों ने यह आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में कुछ यात्री यह कहते हुए एक सिपाही को लात-घूंसों से पीट रहे हैं कि उसने चलती ट्रेन से एक यात्री को फेंक दिया है। यह घटना 28 सितंबर की है। 29 को छात्र का शव मिलने पर रेल पुलिस ने मौत का कारण ट्रेन से गिरना बताया था।

Previous articleनशे में धुत्त लड़कियों का हंगामा – पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत .
Next articleविधानसभा चुनाव की रणभेरी बजी – राजस्थान की जनता अपना हक़ इस्तमाल करेगी 7 दिसंबर को .